बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

2026 में इंदौर को मिलेगा मेट्रो ट्रेन का विस्तार और नए ब्रिजों का तोहफा

 इंदौर 

इंदौर के लिए वर्ष 2026 कई सौगातें लेकर आएगा। सबसे महत्वपूर्ण सौगात मेट्रो ट्रेन के विस्तार की होगी। इसके अलावा प्रदेश का पहला डबल डेकर ब्रिज भी बनकर इस साल तैयार हो जाएगा। कई अन्य विकास कार्य भी इंदौर के हिस्से आएंगे। बीते साल में इंदौर में कई विकास के काम शुरू हुए, लेकिन वे अंजाम तक नहीं पहुंच सके, लेकिन नए साल में जनता के लिए वे उपयोगी साबित होंगे।

मेट्रो चलेगी रेडिसन चौराहा तक

मेट्रो फिलहाल छह किलोमीटर के हिस्से में चल रही है, लेकिन वहां मेट्रो को यात्री नहीं मिल रहे हैं। मार्च माह तक मेट्रो का संचालन गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक होगा। इसके बाद मेट्रो ट्रेन में यात्री संख्या बढ़ सकती है। 17 किलोमीटर लंबाई के लिए ट्रायल रन हो चुका है। अब इसकी मंजूरी जल्दी ही मिलने वाली है। पांच स्टेशनों का काम भी पूर्णता की ओर है। इस साल मध्य हिस्से का काम भी शुरू होना है।

विज्ञापन
Advertisement

ब्रिजों का काम होगा पूरा

शहर में सात स्थानों पर ब्रिजों का निर्माण जारी है। इस साल एमआर 10 जंक्शन पर बनने वाले ब्रिज का काम पूरा हो जाएगा। अभी इंदौर शहर में एंट्री के लिए काफी परेशानी आती है। इसके अलावा लवकुश चौराहे पर बन रहे डबल डेकर ब्रिज की सौगात भी इस साल मिलेगी। ब्रिज का काम दो साल से चल रहा है। निरंजनपुर चौराहे पर बनने वाले ब्रिज का काम भी नए साल में पूरा हो जाएगा।

होगी बिजली की बचत

नगर निगम जलूद में 60 मेगावाट का सोलर प्लांट तैयार करवा रहा है। यह काम पूरा हो चुका है और लाइनों को शिफ्ट करने का काम जारी है। हर माह 20 करोड़ रुपये निगम को जलूद से इंदौर तक पानी लाने के लिए खर्च करने पड़ते हैं। सोलर प्लांट के शुरू होने से हर माह चार से पांच करोड़ रुपये की बिजली बचेगी। 200 एकड़ में यह प्लांट बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम ने ग्रीन बांड जारी कर ढाई सौ करोड़ रुपये की राशि जुटाई है।
 
छह लेन सड़क बनकर होगी तैयार
 
इंदौर-उज्जैन रोड का काम भी इस साल तक पूरा होने की उम्मीद है। काम तेजी से चल रहा है। सिंहस्थ को देखते हुए छह लेन सड़क बनाई जा रही है। इसके अलावा एमआर 12 सड़क भी बनकर तैयार हो जाएगी। शहर में मास्टर प्लान की 23 सड़कों का काम शुरू हुआ है। इस साल सात सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी।
 
इंदौर में 20 नए आधुनिक बस स्टॉपों की सौगात

इंदौर में नगर निगम ने 20 नए बस स्टॉपों का निर्माण शुरू किया है। पुराने बस स्टॉप पर लोगों को बैठने, रुकने और जानकारी प्राप्त करने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, वहीं अब इन नए बस स्टॉप पर अत्याधुनिक डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आने वाले समय में शहर के अन्य मार्गों पर भी पुराने बस स्टॉपों के स्थान पर नए बस स्टॉप बनाए जाएंगे। इंदौर में सिटी बसों के संचालन के समय 20 वर्ष पहले बस स्टॉपों का निर्माण किया गया था। शहर में लगभग 350 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। एक वर्ष में 200 नवीन सिटी बस स्टॉप तैयार किए जाने का लक्ष्य है। नए बस स्टॉपों में पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम (PIS) रहेगा। इससे रूट मैप की जानकारी रहेगी और इमरजेंसी कांटेक्ट नंबर भी डिस्प्ले होते रहेंगे। स्टॉपों पर सीसीटीवी कैमरे रहेंगे। इसके अलावा यात्री अपने मोबाइल भी चार्ज कर सकेंगे। हर स्टॉप पर दो मोबाइल चार्जिंग पॉइंट रहेंगे। इसके अलावा आरामदायक सीटें रहेंगी। बारिश के समय भी बस स्टॉप मददगार होंगे।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़: CM, मंत्री उतरेंगे मैदान में ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़:… 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP डेमोंस्ट्रेटर 2027 तक उड़ेगा ▶ STORY 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP… भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक बाजार स्थिर ▶ STORY भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक… सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु ▶ STORY सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की मांगी दुआ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़… मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने अपनाया प्राकृतिक जीवन ▶ STORY मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन से दो दिन मुसीबत ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन… छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार का बड़ा कदम ▶ STORY छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को सराहा ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा… कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,…