बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
आजीविका

पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) करना हुआ आसान, अब सिर्फ 60 नंबर के प्रश्न हल करने होंगे

भोपाल 
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (बीयू) में बीते दिन नवगठित बोर्ड ऑफ स्टडीज (बीओएस) की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. एसके जैन ने की। विश्वविद्यालय के 30 मंडलों के चेयरपर्सन, विभिन्न विभागों के डीन, परीक्षा नियंत्रक, गोपनीय शाखा, वित्त नियंत्रक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डेढ़ घंटे चली बैठक में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के लिए नया मार्किंग सिस्टम लागू करने का फैसला लिया गया। अब पीजी में मुख्य लिखित परीक्षा 60 अंकों की होगी, जबकि सतत एवं व्यापक मूल्यांकन (सीसीई) के लिए 40 अंक निर्धारित किए जाएंगे। इससे पहले मुख्य पेपर 70 अंकों का और सीसीई 30 अंकों की थी।
अंतिम परीक्षा पर कम होगी निर्भरता

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और यूजीसी द्वारा तय क्रेडिट फ्रेमवर्क फॉर पीजी (सीसीएफ-पीजी) के अनुरूप किया गया है। नई व्यवस्था से छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा और केवल अंतिम परीक्षा पर निर्भरता कम होगी। 3

नए करिकुलम पर चर्चा, सदस्यों ने उठाए सवाल

विज्ञापन
Advertisement

बैठक के दौरान नए करिकुलम को लेकर भी चर्चा हुई। कुछ सदस्यों ने पीजी में विषय परिवर्तन कर प्रवेश लेने वाले छात्रों को लेकर सवाल उठाए। सदस्यों ने जानना चाहा कि ऐसे छात्रों के लिए नई मार्किंग स्कीम और सीसीई की व्यवस्था कैसे लागू होगी। इस पर विश्वविद्यालय की ओर से कोई ठोस और स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा सका, जिससे बैठक में मौजूद सदस्यों ने असंतोष भी जताया।

सीसीई के अंक बढ़ने से बेहतर होगा रिजल्ट

विश्वविद्यालय अधिकारियों का कहना है कि सीसीई के अंकों में वृद्धि से छात्रों की नियमित उपस्थिति, असाइनमेंट, प्रेजेंटेशन और आंतरिक परीक्षाओं को अधिक महत्व मिलेगा। इससे छात्रों के पास होने की संभावना भी बढ़ेगी और अकादमिक दबाव कम होगा। बीयू प्रबंधन का मानना है कि यह व्यवस्था सीखने की प्रक्रिया को अधिक सतत और छात्र-केंद्रित बनाएगी।
क्या है नई और पुरानी मार्किंग स्कीम

पुरानी व्यवस्था

मुख्य लिखित परीक्षा- 70 अंक
सीसीई- 30 अंक

नई व्यवस्था

-मुख्य लिखित परीक्षा- 60 अंक
-सीसीई-40 अंक
-सीसीई बढ़ने से छात्रों को क्या होगा फायदा
-केवल अंतिम परीक्षा पर निर्भरता कम होगी।
-असाइनमेंट, प्रेजेंटेशन और क्लास परफॉर्मेंस को ज्यादा महत्व।
-पास होने की संभावना बढ़ेगी।
-पढ़ाई का दबाव होगा कम, मूल्यांकन

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का… सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक ▶ STORY सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा…