बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
अंतराष्ट्रीय

जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने भारत यात्रा को यादगार बताया, PM मोदी से मिलते ही बच्चों ने कहा- ये तो हमारे दादा हैं

वाशिंगटन 
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने अप्रैल की अपनी भारत यात्रा को बेहद यादगार बताया और इसे ‘जीवन में एक बार मिलने वाला अनुभव' करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके तीनों बच्चे तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना ‘दादा' मानने लगे। उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने अप्रैल में भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा की थी और उनके साथ पत्नी उषा वेंस और उनके तीन छोटे बच्चे इवान, विवेक और मीराबेल भी थे। उषा वेंस ने यहां अमेरिका-भारत सामरिक भागीदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) नेतृत्व शिखर सम्मेलन के आठवें सत्र में बातचीत के दौरान भारत यात्रा को याद करते हुए कहा ‘‘यह वास्तव में हमारे लिए यादगार यात्रा रही।''

वेंस दंपति 21 से 24 अप्रैल तक भारत में था और जयपुर तथा आगरा की यात्रा से पहले उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। उषा वेंस ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात ‘‘वाकई बहुत खास रही।'' उषा वेंस ने कहा, ‘‘हमें उनसे पहले भी मिलने का मौका मिला था।'' उन्होंने कहा कि पेरिस में यात्रा के दौरान बच्चों की नींद पूरी नहीं हुई थी। वे उनींदे से थे और जब उन्होंने प्रधानमंत्री को देखा तो उनके सफेद बाल और सफेद दाढ़ी देखकर उन्हें तुरंत मान लिया कि ये उनके बाबा (दादा जी) हैं। और इस तरह वे उनसे तुरंत घुलमिल गए। उषा वेंस ने कहा, ‘‘वे (बच्चे) उनसे (मोदी से) बहुत प्यार करते हैं और उन्होंने (मोदी ने) उस दिन हमारे पांच साल के बेटे को जन्मदिन का तोहफा दिया। उसके बाद तो उन्होंने बच्चों के दिल में खास जगह बना ली ।'' वेंस और प्रधानमंत्री मोदी के बीच फरवरी में ‘एआई एक्शन समिट' के दौरान फ्रांस में मुलाकात हुई थी।

उन्होंने अपनी याद साझा करते हुए कहा कि जब वेंस परिवार दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर गया था तो बच्चे दौड़ते हुए उनके पास गए और उनके गले लग गए। उषा वेंस ने कहा, ‘‘ वह (मोदी) बच्चों से बहुत ही प्रेम से मिले।'' वेंस ने कहा कि कोविड महामारी और उनके पति के राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण उनके बच्चे पहले कभी भारत नहीं गए थे लेकिन वे उस देश, वहां की कहानियों, भोजन, दादा-दादी और दोस्तों के साथ संबंधों के बारे में बहुत कुछ जानते हुए बड़े हुए हैं। हालांकि उन्होंने वास्तव में इसे कभी नहीं देखा था। इसलिए यह उनके हिसाब से दिल को छू लेने वाला था।

उन्होंने कहा, "हम अपनी अगली यात्रा का इंतजार है और देश के उन हिस्सों में जाने की कोशिश कर रहे हैं जहां से मेरा परिवार ताल्लुक रखता है।" उन्होंने आंध्र प्रदेश का जिक्र किया जहां उनके माता-पिता कृष चिलुकुरी और लक्ष्मी चिलुकुरी रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे हर समय भारत यात्रा के बारे में बात करते रहते हैं। उषा वेंस ने बताया कि जब उनका परिवार प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर था तो उनका बेटा वहां की हर चीज से रोमांचित हो रहा था। वहां आम से भरी टोकरी देखकर तो उसने प्रधानमंत्री से कह दिया कि वह उनके घर पर ही रहने की सोच रहा है और उसने अपनी योजना बनानी शुरू कर दी। वेंस दंपति के बीच वाले बेटे विवेक हाथियों, मोरों और ऊंटों को देखने के लिए उत्साहित था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मीराबेल को ऑटो रिक्शा में बैठकर बहुत मज़ा आया। 

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने अपनाया प्राकृतिक जीवन ▶ STORY मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन से दो दिन मुसीबत ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन… छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार का बड़ा कदम ▶ STORY छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को सराहा ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा… कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या…