भोपाल
राजधानी भोपाल और राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ ही आने वाले समय में यात्रियों का सफर भी आसान होने वाला है। रामगंजमंडी-भोपाल नई रेल लाइन परियोजना पूरी होने पर भोपाल से कोटा और राजस्थान के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए नया रेल मार्ग उपलब्ध होगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि ब्यावरा-झालावाड़ मार्ग की तुलना में नया रेल मार्ग करीब 42 किलोमीटर छोटा होगा।
यात्रियों को सफर में लगभग 3 घंटे तक की बचत
इससे यात्रियों को सफर में लगभग तीन घंटे तक की बचत होने की संभावना है। वहीं, भोपाल, सीहोर और राजगढ़ जिले के आसपास के क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा।
इससे नौकरी, व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के लिए आने-जाने वाले लोगों को सुविधा होगी। मालगाड़ियों के लिए भी नया मार्ग उपलब्ध होने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
पश्चिम मध्य रेल की इस महत्वाकांक्षी परियोजना की कुल लंबाई 276.50 किलोमीटर है। यह मध्यप्रदेश और राजस्थान के पांच जिलों भोपाल, सीहोर, राजगढ़, झालावाड़ और कोटा को रेल नेटवर्क से जोड़ेगी।
परियोजना के तहत भोपाल मंडल के हिस्से में 111 किलोमीटर रेल लाइन और 12 स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें अब तक निशातपुरा डी केबिन से कुरावर, ब्यावरा-राजगढ़-सोनकच्छ और सोनकच्छ-नरसिंहगढ़ तक कुल 89 किलोमीटर रेलखंड का काम पूरा हो चुका है।
इस साल 52.50 किलोमीटर ट्रैक का हुआ कमीशनिंग
वर्ष 2026 में भोपाल मंडल के तीन रेलखंडों का काम पूरा कर उन्हें कमीशन किया गया है। इनमें श्यामपुर-कुरावर के बीच 15 किलोमीटर, ब्यावरा-सोनकच्छ के बीच 24.50 किलोमीटर और सोनकच्छ-नरसिंहगढ़ के बीच 13 किलोमीटर रेल लाइन शामिल है। इस तरह इस साल कुल 52.50 किलोमीटर नई रेल लाइन शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
परियोजना के अंतर्गत नरसिंहगढ़-कुरावर के बीच शेष 22 किलोमीटर रेलखंड का काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस हिस्से में पुल निर्माण, रेलवे ओवरब्रिज, ट्रैक लिंकिंग, विद्युतीकरण और सिग्नलिंग का काम चल रहा है। भोपाल मंडल में इस परियोजना के लिए करीब 1255 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
ये होंगे फायदे
भोपाल-कोटा के बीच करीब 42 किमी दूरी और तीन घंटे तक का समय बचेगा।
भोपाल, सीहोर और राजगढ़ के क्षेत्रों को राजस्थान से सीधा रेल संपर्क मिलेगा।
माल ढुलाई आसान होने से व्यापार और उद्योगों को फायदा होगा।
मध्यप्रदेश और राजस्थान के पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी।
कम दूरी से ईंधन और रेल परिचालन खर्च में बचत होगी।
परियोजना पूरी होने के बाद भोपाल मंडल के रेल नेटवर्क को नया विस्तार मिलेगा।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Stainless Steel Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹945
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Vastu Guruji Hair Oil — 60 ml₹450
Griha Pravesh Vastu Gift Set — Kamdhenu, Nandi & Kuber Ji₹6,299
Iron Metal Strip 48″ × 1″ × 0.5mm (4 Feet)₹550उत्पाद देखें
Brass Ganesha Swastika Wall Hanging₹1,060
Vastu Metal Springs₹990
Brass Dhanvantari Idol — Big, 7.5 inch, Lotus Base₹2,500
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Red, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Panna (Emerald) Stone for Mercury — 14 g₹3,100उत्पाद देखें
Ashoka Pillar 12 inch — Carved Wood₹1,650
Elephant Statue — Red & White Options (Individual)₹2,596उत्पाद देखें
Aluminum Metal Strip 96″ × 1″ × 0.5mm (8 Feet)₹950उत्पाद देखें
Red Elephant Idol₹2,700
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें


























































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे