बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
शिक्षा

मानसून के मौसम में अपने बैग में जरूर रखें ये चीजें

यूं तो मानसून में होने वाली बारिश सभी को पसंद होती है लेकिन यही बारिश तब आफत बन जाती है जब आपको कहीं बाहर जाना पड़े। इसीलिए हम आपको यहां बता रहे हैं कि मानसून के मौसम में कहीं भी बाहर जाते हुए अपने बैग में क्या चीजें जरूर रखें?

मानसून में हवा बहुत ज्यादा चलती है जिसके कारण होठ सूख जाते हैं। ड्राय और चैप्ड लिप्स किसी को पसंद नहीं आते। ऐसे में हैंडबैग में अपना फेवरेट लिप ग्लॉस जरूर रखें। जब भी आपको लगे कि लिप्स ड्राय हो रहे हैं तुरंत इसे लगाएं। नहाने के बाद आप मॉइस्चराइजर लगाते ही हैं। इसी तरह जब आप हाथ धोते हैं या बारिश में कहीं फंस जाते हैं तब भी मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है। जैसे ही पानी आपकी स्किन के सपर्क में आता है और जब वह सूखने लगता है तब वह स्किन का मॉइस्चर भी ले उड़ता है, इसलिए अपने बैग में एक मॉइस्चराइजर जरूर रखें।

मानसून अपने साथ बैक्टीरिया की भरमार लेकर आता है। बारिश, कीचड़ और धूल हर जगह होती है। इसके लिए बाहर कम खाएं और अगर खाना पड़े तो हाथ सैनिटाइज किए बिना कभी ना खाएं। अपने बैग में एक छोटी सैनिटाइजर की बॉटल जरूर रखें। अगर आपकी हेल्थ अच्छी है तो सब अच्छा है। मानसून में हमारी प्यास कम हो जाती है इसलिए अपने बैग में एक छोटी पानी की बॉटल जरूर रखें। ये आपको ज्यादा पानी पिने की याद दिलाती रहेगी। मानसून का मतलब है बैक्टीरिया, तो ये आपको हेल्दी रखेगी।

आप घर से बाहर जा रहे हैं तो हो सकता है मेकअप करके जाएं, स्टाइलिश हेयरस्टाइल बनाकर जाएं, या अपना सबसे अच्छा आउटफिट पहनकर जाएं। ऐसे में अगर बारिश की संभावना बन जाती है तो आप रेन डांस के मूड में तो बिलकुल नहीं आएंगे। इसलिए अपने बैग में एक फोल्डिंग छतरी जरूर रखें। न जाने कब इसकी जरूरत पड़ जाए।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…