बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
all news

वायु प्रदूषण से आंखों को बड़ा खतरा! जानिए 7 आसान उपाय जो देंगे राहत

आज के समय में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन चुका है, जो हमारे स्वास्थ्य पर कई तरह से बुरा प्रभाव डाल रहा है। हमारी आंखें शरीर का सबसे सेंसिटिव हिस्सा है और प्रदूषण का सीधा असर उन पर पड़ता है। धूल, धुआं, और जहरीली गैसों के कारण आंखों में जलन, खुजली, रेडनेस, ड्राईनेस और एलर्जी जैसी समस्याएं   आम हो गई हैं।

ऐसे में आंखों की सुरक्षा बेहद जरूरी है। आइए जानें वायु प्रदूषण से अपनी आंखों को सुरक्षित रखने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

वायु प्रदूषण से कैसे बचाएं आंखें?

    धूप के चश्मे का इस्तेमाल- बाहर निकलते समय हमेशा धूप का चश्मा पहनें। यह न सिर्फ सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है, बल्कि धूल और धुएं के सीधे संपर्क में आने से भी रोकता है। एंटी-ग्लेर और यूवी प्रोटेक्शन वाले चश्मे सबसे अच्छे रहते हैं।
    आंखों को धोएं- दिन भर के बाद आंखों को ठंडे और साफ पानी से जरूर धोएं। इससे आंखों में जमे प्रदूषण के कण निकल जाते हैं और आंखें साफ रहती हैं। हालांकि, आंखों को रगड़ें नहीं।
    कॉन्टेक्ट लेंस से सावधानी- प्रदूषण भरे माहौल में कॉन्टेक्ट लेंस पहनने से बचें, क्योंकि इन पर धूल के कण चिपक सकते हैं और आंखों में इन्फेक्शन पैदा कर सकते हैं। अगर पहनना जरूरी हो, तो साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें और चश्मे के ऊपर से लगा सकने वाले प्रोटेक्टिव गॉगल्स का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
Advertisement

आंखों को मलने से बचें- आंखों में खुजली या जलन होने पर उन्हें मलने की गलती न करें। इससे प्रदूषण के कण आंखों के अंदर घुसकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। बेहतर है कि आंखों को साफ पानी से धो लें या डॉक्टर से सलाह लेकर आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें।

    स्वच्छता का ध्यान रखें- आंखों को छूने से पहले हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोएं। गंदे हाथों से आंखों को छूने पर इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
    हाइड्रेशन जरूरी- शरीर में पानी की कमी आंखों की ड्राईनेस का कारण बन सकती है। इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं और आंखों को नम रखने के लिए आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद।

    घर के अंदर की हवा शुद्ध रखें- घर के अंदर की हवा को शुद्ध रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। इंडोर प्लांट्स लगाएं, जो हवा को शुद्ध करते हैं और स्मोकिंग से परहेज करें।

    हेल्दी डाइट- विटामिन-ए, सी और ई से भरपूर डाइट लें। हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, संतरे और नट्स आंखों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक बाजार स्थिर ▶ STORY भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक… सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु ▶ STORY सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की मांगी दुआ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़… मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने अपनाया प्राकृतिक जीवन ▶ STORY मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन से दो दिन मुसीबत ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन… छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार का बड़ा कदम ▶ STORY छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को सराहा ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा… कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले…