LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

हरियाणा में आज फिर से पेपर आउट, ज 10वीं के बोर्ड एग्जाम के पहले ही दिन गणित का पेपर लीक

नूंह
हरियाणा में आज फिर से पेपर आउट हो गया। हरियाणा में बीते कल 12 वीं का पेपर लीक हुआ था। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि आज 10वीं के बोर्ड एग्जाम के पहले ही दिन गणित का पेपर आउट हो गया है।

बता दें कि हरियाणा में आज 10 वीं की परीक्षा का पहला दिन था। जहां पेपर साढ़े 12 बजे शुरू हुआ। लेकिन पेपर के शुरु होने के 15 मिनट बाद ही पुन्हाना के एलडीएम पब्लिक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र से पेपर आउट हो गया। इस दौरान कुछ युवक इसी परीक्षा केंद्र की दीवारों पर चढ़े हुए भी नजर आए। वहीं पुलिस ने कल के पेपर में बड़ा एक्शन लिया है। तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 12वीं के परीक्षा में अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया था। ये पेपर नूंह से ही लीक हुआ था।

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.