बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

नई तकनीक से कृषि में आएगा क्रांतिकारी परिवर्तन: राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल  
नई तकनीकें न केवल समय की बचत करती हैं, बल्कि जीवन को सरल और समृद्ध भी बनाती हैं। मंगलवार को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर एक निजी उपकरण कंपनी द्वारा संचालित 'परिवर्तन यात्रा' के समापन अवसर पर निवास कार्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि मशीनीकरण अब कृषि का अभिन्न अंग बन चुका है, जो किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और उनकी जीवनशैली को बेहतर बनाने में सहायक है। उन्होंने विशेष रूप से महिला किसानों की सराहना करते हुए कहा कि आज वे भी आधुनिक मशीनों को अपनाकर खेती को आसान और सशक्त बना रही हैं। पावर टूल्स और कृषि उपकरणों की निर्माता कंपनी ने परिवर्तन यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी जागरूकता फैलाने और कृषि के आधुनिकीकरण में अहम योगदान दिया है।

परिवर्तन यात्रा के तहत 5100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करते हुए 35 जिलों में 1500 से अधिक किसानों से सीधा संवाद किया गया। इस पहल ने किसानों में नई तकनीकों को लेकर विश्वास और उत्साह उत्पन्न किया है। कार्यक्रम में भोपाल के पूर्व सांसद श्री आलोक संजर, उपकरण निर्माता कंपनी के एमपी एएसएम श्री अनीमेश वाघेला, एवं भोपाल के अधिकृत डीलर भी उपस्थित रहे। राज्यमंत्री ने कंपनी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि ऐसे प्रयास किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे और प्रदेश को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाएंगे।

 

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी ▶ STORY CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष,… ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं ▶ STORY ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता… छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और वीरता सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और… छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य ▶ STORY छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय : CM विष्णु देव साय ▶ STORY दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के… CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर हुई चर्चा ▶ STORY CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य… चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से गांव-गांव भरोसा जीत रही सुकमा पुलिस ▶ STORY चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’… महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :…