LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
उत्तर प्रदेश

आने वाले दिनों में मॉनसून के आने से और गर्मी से राहत मिलेगी, जल्द आने वाला है मॉनसून: मौसम विभाग

नई दिल्ली 
उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है। मौसम में कुछ बदलाव आया है, लेकिन आने वाले दिनों में मॉनसून के आने से और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले तीन दिनों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। इसके अलावा, गुजरात के कुछ हिस्सों, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा में अगले 24 घंटे में मॉनसून आने की उम्मीद है, जबकि पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में अगले तीन दिनों में मॉनसून आ जाएगा। वहीं, दक्षिण भारत में और कोंकण व गोवा में 16 जून तक भारी से बहुत भारी बरसात होने वाली है।

इसके अलावा, तमिलनाडु, कराईकल में 17 जून, केरल, माहे में 18 व 19 जून, लक्षद्वीप, तेलंगाना में 15 जून, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 15 व 16 जून, कर्नाटक में 16-18 जून को भारी बारिश होगी। पश्चिमी भारत की बात करें तो कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र, कच्छ में 18-21 जून, गुजरात में 18 और 19 जून को भारी बारिश होगी। वहीं, कोंकण, गोवा में 15-18 जून के बीच भी बारिश होने वाली है। पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो झारखंड में 15 जून, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 और 16 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश में 16-19 जून, छत्तीसगढ़, बिहार में 15 और 16 जून को बरसात होगी।

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15, 20, 21 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 16-20 जून, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार में 15-21 जून, झारखंड, ओडिशा में 16-20 जून के बीच भारी बरसात का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 15, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 जून, झारखंड, ओडिशा में 17 और 18 जून, बिहार में 18 व 19 जून, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 और 20 जून को भारी बरसात होने वाली है।

उत्तर पश्चिम भारत को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में 15 जून, हरियाणा में 15 और 21 जून, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 और फिर 18-21 जून, पूर्वी राजस्थान में 15 और 16, 20 व 21 जून, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18-21 जून, पश्चिमी राजस्थान में 16 जून, हिमाचल प्रदेश में 20 व 21 जून को भारी बरसात होने वाली है। इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान में 15 जून को धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है। हरियाणा में 15 जून को ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.