नई दिल्ली
नौकरी करने वाले लोगों के लिए PF का पैसा निकालना जल्द ही पहले से ज्यादा आसान हो सकता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही UPI के जरिए PF निकालने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह सुविधा दिसंबर 2026 के अंत तक शुरू हो सकती है। इसके जरिए कर्मचारी BHIM ऐप की मदद से अपना PF का पैसा निकाल सकेंगे। इतना ही नहीं, वे यह भी देख पाएंगे कि उनके खाते में कितना पैसा निकालने के लिए उपलब्ध है और कितना पैसा रिटायरमेंट के लिए खाते में रखना जरूरी है।
फाइनल स्टेज में तैयारी
रिपोर्ट के मुताबिक, EPFO इस सुविधा को शुरू करने की तैयारी लगभग पूरी कर चुका है। इसके लिए जरूरी ट्रायल भी पूरे हो चुके हैं। ट्रायल के दौरान जो तकनीकी दिक्कतें सामने आई थीं, उन्हें भी ठीक कर लिया गया है। अब इस सुविधा को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इस सुविधा का फायदा लेने के लिए कर्मचारी का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और UPI अकाउंट आपस में लिंक रहेगा। साथ ही बैंक खाता EPFO में वेरिफाइड और लिंक होना जरूरी होगा। यानी जिन कर्मचारियों की बैंक और KYC डिटेल सही होंगी, वे इस सुविधा का इस्तेमाल कर पाएंगे।
कितना पैसा निकाल पाएंगे?
रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में कर्मचारी अपने EPF बैलेंस का 75 फीसदी तक पैसा UPI के जरिए निकाल सकेंगे। हालांकि, EPFO की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक लिमिट घोषित नहीं की गई है। बता दें कि 19 नवंबर को EPFO की बोर्ड बैठक में PF खाते में जरूरी न्यूनतम बैलेंस को 25 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। अगर यह बदलाव लागू होता है, तो कर्मचारियों के लिए निकालने योग्य रकम 75 फीसदी से बढ़कर 90 फीसदी तक हो सकती है। हालांकि, फाइनल नियमों का इंतजार करना होगा।
PF निकालने के नियम भी आसान
EPFO ने पार्शियल PF निकासी के नियमों को भी आसान बनाया है। पहले अलग-अलग जरूरतों के लिए 13 तरह के प्रावधान थे, जिन्हें अब तीन मुख्य कैटेगरी में बांटा गया है-
जरूरी जरूरतें: बीमारी, इलाज और शिक्षा जैसे खर्च।
घर से जुड़ी जरूरतें: मकान खरीदने या बनाने के लिए।
स्पेशल सर्कमस्टेंसेज: शादी और अन्य जरूरतें।
अब कर्मचारी बच्चों की पढ़ाई के लिए 10 बार और शादी के लिए 5 बार PF निकाल सकते हैं। पहले दोनों मामलों में सिर्फ 3 बार निकासी की अनुमति थी। इसके अलावा, न्यूनतम नौकरी की अवधि 12 महीने तय की गई है। पात्र एडवांस क्लेम के लिए ऑटो-सेटलमेंट की लिमिट भी बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है।
क्या है EPFO 3.0?
EPFO 3.0 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की नई टेक्नोलॉजी व्यवस्था है। इसका मकसद PF से जुड़ी सेवाओं को बैंकिंग सिस्टम की तरह तेज और आसान बनाना है। इसके तहत पेपरवर्क कम होगा, क्लेम जल्दी सेटल होंगे और कर्मचारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं मिलेंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, EPFO 3.0 को फरवरी 2027 में होने वाली केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की अगली बैठक के आसपास शुरू किया जा सकता है। इसमें तुरंत निकासी, कई भाषाओं में सेवाएं और सैलरी से जुड़े PF योगदान की बेहतर व्यवस्था जैसी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Triangular Anti-Clockwise Spring Copper₹1,690
Shubh Vivah Vastu Gift Set — Rabbit Pair, Kamdhenu & Prosperity Keyring₹4,199
Moti (Pearl) for Moon — North 6 (Bhujang), 15–17 Pearls₹2,700
Aluminum Metal Strip 96″ × 1″ × 0.5mm (8 Feet)₹950उत्पाद देखें
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Black, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Sweet Ganesha Idol₹1,357उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 60 ml₹450
Copper Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹1,299
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Nataraja Shiva Idol (Premium Vastu Murti)₹3,950उत्पाद देखें
Brass Vastu Ladder — for Career Growth₹2,500उत्पाद देखें
Green Metal Springs Anti Clockwise Set₹490
Brass Metal Strip 96″ × 1″ × 0.5mm (8 Feet)₹1,250उत्पाद देखें
Ashoka Pillar 10 inch — Carved Wood₹1,440
7 Running Horses Vastu Idol (Success & Growth Symbol)₹2,299उत्पाद देखें







































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे