बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद ने कर ली आत्महत्या

महराजगंज

निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद ने आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या से पहले उन्होंने फेसबुक पर एक Post लिखी और अपनी मौत के लिए मंत्री संजय निषाद और उनके दोनों लड़कों को जिम्मेदार बताया है. धर्मात्मा निषाद ने लिखा है कि मन करता है कि संजय निषाद और उसके दोनों लड़कों की हत्या कर दूं. लेकिन ऐसा नहीं कर सकता हूं. इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं. इन बाप बेटों ने निषाद समाज को ठग लिया है.

दरअसल, पनियरा क्षेत्र के रहने वाले धर्मात्मा, निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव थे. उन्होंने अपनी आत्महत्या से पहले एक फेसबुक पोस्ट शेयर किया. जिसमें मंत्री संजय निषाद और उनके बेटों प्रवीण कुमार निषाद, ई. श्रवण कुमार निषाद पर राजनीतिक षड्यंत्र और उत्पीड़न का आरोप लगाया. धर्मात्मा ने पोस्ट में लिखा कि मैंने समाज के शोषित, वंचित, और निर्बलों की आवाज को बुलंद करने का काम लगातार जारी रखा. इस बीच मुझे कई बार फर्जी मुकदमे भी झेलने पड़े और कई बार जेल भी जाना पड़ा. फिर भी मैंने अपने कदम को रुकने नहीं दिया और लगातार लोगों की मदद करता रहा. निषाद समाज के उत्थान के लिए अपने जीवन के 10 वर्ष समर्पित किए. इसके बाद भी मंत्री संजय निषाद और उनके बेटों ने षड्यंत्र रचकर कमजोर करने का प्रयास किया.’

बढ़ते प्रभाव से असहज थे संजय निषाद: धर्मात्मा
पोस्ट में धर्मात्मा ने दावा किया कि संजय निषाद उनके बढ़ते प्रभाव से असहज थे. वे उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म करने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने लिखा कि जेल से छूटने के बाद फिर से अपने समर्थन के लिए मंत्री परिवार ने संपर्क किया, लेकिन धर्मात्मा अंदरूनी साजिशों से तंग आ चुके थे. इसके चलते उन्होंने आत्महत्या की और इसके लिए अपनी पत्नी अंजली से माफी मांगी है. उन्होंने ये भी लिखा कि ‘पनियरा क्षेत्र में हुई गुलशन निषाद की हत्या को दुर्घटना करार देने के लिए प्रशासन पर दबाव डाला गया था. जब इसे हत्या साबित करने की कोशिश की, तो मेरे खिलाफ झूठे केस दर्ज कराए गए.’

विज्ञापन
Advertisement

मुझे भरोसा है कि धर्मात्मा ऐसा नहीं कर सकते: मंत्री
मामले पर मंत्री संजय निषाद का कहना है कि धर्मात्मा निषाद पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे. उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है. उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ गलत और भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं. मंत्री ने आगे कहा कि ‘मैंने हमेशा धर्मात्मा का अपने से हरसंभव सहयोग किया. लेकिन, इस दौरान धर्मात्मा निषाद के सोशल मीडिया अकाउंट से मेरे और मेरे परिजनों के खिलाफ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से असत्य टिप्पणी की गई है. मुझे पूरा भरोसा है कि धर्मात्मा ये कभी नहीं कर सकते. इस पोस्ट से मेरी और मेरे परिवार के साथ मेरी पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है.’ मंत्री ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके. वहीं दूसरी ओर निषाद समाज भी निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा ने बुलंद किया ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संदेश ▶ STORY तिरंगा यात्रा का महासैलाब, CM साय संग विधायक अनुज शर्मा… हरेली तिहार पर विष्णु सरकार का किसानों को नया संबल, बढ़ा मान-सम्मान ▶ STORY हरेली तिहार पर विष्णु सरकार का किसानों को नया संबल,… सरकारी राशन अब ATM से! लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा और पारदर्शिता ▶ STORY सरकारी राशन अब ATM से! लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा और… सीएम साय ने 'तिरंगा यात्रा 2026' में शहीदों को किया नमन, नक्सलवाद अंत को बताया सौभाग्य ▶ STORY सीएम साय ने 'तिरंगा यात्रा 2026' में शहीदों को किया… असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी मदद, देगी 5 करोड़ रुपये ▶ STORY असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी मदद,… विष्णु सरकार में किसानों का बढ़ा मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल ▶ STORY विष्णु सरकार में किसानों का बढ़ा मान, खेती-किसानी को मिला… गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल ▶ STORY गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक… रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों का रहस्य ▶ STORY रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों… धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद ▶ STORY धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम,… छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से होगा आगाज ▶ STORY छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से… अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना वोहरा शामिल ▶ STORY अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना… छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी…