बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

अब AI से होगा PM आवास योजना में फर्जीवाड़े का सख्त मुकाबला, असली और नकली की तुरंत पहचान

मुरादाबाद
मुरादाबाद में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों का चयन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए होगा, जहां जिला प्रशासन ने बताया है कि 44533 नए आवेदनों की जांच एआई के माध्यम से होगी। एआई सैटेलाइट इमेजिंग और लोकेशन ट्रैकिंग से यह परखेगी कि पोर्टल पर डाले गए घरों की तस्वीरें असली हैं या नहीं। सभी आवेदनों की सत्यता जांचने के बाद आखिर में एआई ही यह तय करेगा कि किन लोगों को आवास मिलना चाहिए और किन लोगों को नहीं। इस तरह की जांच से योजना में गड़बड़ी की गुंजाइश ना के बराबर रहेगी, साथ ही झूठा दावा करने वालों की छुट्टी हो जाएगी।

एआई का फायदा यह होगा कि अगर किसी ने पक्के मकान में रहते हुए कच्चे मकान की फोटो दिखाकर योजना का लाभ लेने की कोशिश की है, तो यहां एआई तुरंत पकड़ लेगा और उसका आवेदन तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा।

पूरी तरह निष्पक्ष होगी जांच
इसको लेकर परियोजना निदेशक, डीआरडीए, निर्मल कुमार द्विवेदी ने बताया कि जांच में कुछ ऐसे भी मामले सामने आए हैं जिनके पास पहले से पक्का मकान है लेकिन योजना का लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक ऐसे लोगों को लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल व निष्पक्ष होगी और अंतिम सूची https://awaasplus.nic.in पोर्टल पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।

तीन चरणों में होगी जांच
एआई की यह जांच तीन चरणों में होगी, जहां पहले चरण में ग्राम स्तर पर बनाई गई टीमें जांच करेंगी। इसमें सहायक विकास अधिकारी, अवर अभियंता और बोरिंग टेक्नीशियन शामिल हैं। इनका काम गांव-गांव जाकर सत्यापन करना है और 31 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट देनी है। दूसरे चरण में ब्लॉक रिपोर्ट के आधार पर जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम दस्तावेजों और जमीनी तथ्यों का पुनः मूल्यांकन करेगी। तीसरे और आखिरी स्टेज में एआई तकनीक के जरिए फोटो व लोकेशन मिलान के आधार पर गलत सूचनाएं देने वालों को छांटा जाएगा और असली लाभार्थियों को लिस्ट में जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी ▶ STORY CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष,… ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं ▶ STORY ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता… छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और वीरता सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और… छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य ▶ STORY छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय : CM विष्णु देव साय ▶ STORY दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के… CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर हुई चर्चा ▶ STORY CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य… चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से गांव-गांव भरोसा जीत रही सुकमा पुलिस ▶ STORY चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’… महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :…