LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
शिक्षा

अब व्हाट्सएप चैट हिस्ट्री एक फोन से दूसरे फोन में ऐसे करें ट्रांसफर

अगर आपने नया एंड्रायड स्मार्टफोन लिया है और अपनी व्हाट्स एप चैट हिस्ट्री को पुराने फोन से नए फोन में ट्रांसफर करना चाहते हैं तो यह है तरीकाः व्हाट्सएप चैट का पुराने फोन पर बैकअप लें व्हाट्स एप चैट हिस्ट्री का बैकअप लेने के लिए व्हाट्सएप पर जाएं-फिर मेन्यु बटन पर टैप करें- अब सेटिंग्स पर जाएं- चैट सेटिंग्स पर क्लिक करें-फिर बैकअप कन्वर्सेशन दबाएं।

पूरे डेटा को नए फोन पर ट्रांसफर करें अगर आपका व्हाट्सएप डाटा पुराने फोन में एक्सटरनल माइक्रोएसडी कार्ड में मौजूद हो तो उसे निकाल कर नए फोन में लगा लें। यदि आपका व्हाट्सएप डाटा पुराने एंड्रायड स्मार्टफोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड में सेव है तो उसे निकालकर नए फोन में लगा लें, लेकिन यदि व्हाट्सएप डाटा इंटरनल एसडी कार्ड या इंटरनल मेमोरी में सेव है तो एसडी कार्ड या व्हाट्सएप फोल्डर पुराने फोन से नए फोन के उसी फोल्डर में ट्रांसफर कर लें। अगर आपको एसडी कार्ड के बारे में कुछ पता नहीं है तो इसके लिए अपने फोन के स्पेसिफिकेशन्स चैक कर लें। इस बात का भी ख्याल रखें कि ट्रांसफर के दौरान सारा डाटा या सभी फाइल ट्रांसफर करे और पुरी तरह ट्रांसफर हुई के नहीं चैक भी करें।

नए फोन पर उसी नंबर से व्हाट्सएप इंस्टॉल करें
व्हाट्सएप का बैकअप ट्रांसफर करने के बाद अब अपने नए फोन पर व्हाट्सएप इंस्टॉल कर लें, लेकिन याद रहें कि नए स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप का फोन नंबर वही पुराना होना चाहिए, जो आपकी पुरानी डिवाइस में था। जब इंस्टॉलेशन कर रहे होंगे, तो व्हाट्सएप ऑटोमेटिकली बैकअप सर्च कर लेगा और आपसे उसे रिस्टोर करने के लिए कहेगा। अब रिस्टोर पर क्लिक कर मैसेज हिस्ट्री को सेव कर लें, जैसे ही रिस्टोर कंप्लीट हो जाएगा, आपकी पुरानी व्हाट्सएपचैट नए स्मार्टफोन पर दिखने लगेगी।

 

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.