बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
शिक्षा

Oppo ने भारत में लॉन्च किए दो दमदार 5G फोन, मिलेगा 50MP का फ्रंट कैमरा

मुंबई 

Oppo Reno 14 सीरीज लॉन्च हो गई है. इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन Oppo Reno 14 और Reno 14 Pro 5G को लॉन्च किया है. प्रो वेरिएंट में कंपनी ने MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट में ब्रांड MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर ऑफर करता है. 

दोनों ही वेरिएंट्स में बड़ी बैटरी मिलती है. स्टैंडर्ड मॉडल में 6000mAh की बैटरी और प्रो वर्जन में 6200mAh की बैटरी मिलती है. स्मार्टफोन्स ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आते हैं. कंपनी इन फोन्स को चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स. 

कितनी है कीमत? 

विज्ञापन
Advertisement

Oppo Reno 14 Pro 5G दो कॉन्फिग्रेशन में आता है. स्मार्टफोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है. वहीं 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है. ये डिवाइस पर्ल वॉइट और टाइटेनियम ग्रे कलर में आता है. 

वहीं स्टैंडर्ड वेरिएंट यानी Oppo Reno 14 5G की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है. ये कीमत फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. फोन 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 39,999 रुपये और 42,999 रुपये क्रमशः है. ये फोन ऐमेजॉन पर उपलब्ध होगा. वहीं रिटेल स्टोर्स पर ये 8 जुलाई से उपलब्ध होगा. 
क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स? 

Oppo Reno 14 Pro 5G में 6.83-inch का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है. इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगी. फोन Dimensity 8450 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. 

वहीं फ्रंट में कंपनी ने 50MP का सेल्फी कैमरा दिया है. हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 6200mAh की बैटरी और 80W की चार्जिंग के साथ आता है. इसमें 50W की वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है. 

Oppo Reno 14 5G की बात करें, तो इसमें 6.59-inch का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है. स्मार्टफोन Dimensity 8350 प्रोसेसर पर काम करता है. इसमें 50MP + 8MP + 50MP का ट्रिपल रियर और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. 

इसमें भी आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W की चार्जिंग सपोर्ट करता है.

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…