LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया, लाखों की ड्रग मनी व Heroin सहित तस्कर काबू

कपूरथला
पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान उसके कब्जे से पुलिस ने 8 ग्राम हेरोइन 1 लाख 20 हजार की ड्रग मनी बरामद की है। आरोपी की पहचान काला सिंह निवासी गांव बूटके रूप में हुई है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला पुलिस ने बताया कि, पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान आरोपी पर शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उससे हेरोइन ड्रग मनी बरामद की गई। थाना सुभानपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। इस दौरान उससे पूछताछ की जाएगी कि वह ये हेरोइन कहां से लेकर आया और इसे कहां देना था। 

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.