LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
उत्तर प्रदेश

कासगंज में नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया

एटा
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के पड़ोसी कासगंज जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, जिसे पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार कासगंज जिला मुख्यालय के कासगंज कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में शुक्रवार को करीब 45 वर्षीय व्यक्ति ने बच्ची से दुष्कर्म किया।

कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश भारती ने रविवार को बताया कि दुष्कर्म का आरोपी प्रदीप जोशी नदरई से कहीं बाहर भागने की फिराक में था, तभी सूचना मिलने से नदरई नहर पिकनिक पॉइंट के पास उसकी घेराबंदी की गई।

उन्होंने कहा कि प्रदीप को जैसे ही पता चला कि पुलिस ने उसे घेर लिया है तो उसने पुलिस दल पर गोली चला दी। भारती ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने शस्त्र एक्ट की धाराओं में अलग से मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मामले में कासगंज कोतवाली पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत कई संबंधित धाराओं में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। एसपी अंकिता शर्मा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया था, जिसमें एसओजी और सर्विलांस यूनिट भी शामिल थी।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.