बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

पीएम मोदी का संभावित दौरा: दमोह में 517 एकड़ में बनेगी आधुनिक गोशाला परियोजना

 भोपाल

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार मध्य प्रदेश दौरे पर आएंगे। वो यहां सूबे के दमोह जिले आ सकते हैं। उनका आगमन लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, इससे पहले पीएम मोदी चुनावी सभाओं को संबोधित करने दमोह आए थे। इसके बाद वो अब बिना किसी चुनावी सभा के जिले की पथरिया विधानसभा इलाके में स्वावलंबी गोशाला के तहत बनने जा रही 517 एकड़ जमीन में गोशाला के भूमि पूजन समारोह में शामिल होने आएंगे। पीएम मोदी आगामी 10 मई को नरसिंहगढ़ इलाके में आ सकते हैं। माना जा रहा है कि, पीएम का आना लगभग तय है।

दमोह जिले में स्वावलंबी गोशाला कामधेनु निवास की स्थापना के लिए विकासखंड पथरिया के ग्राम रानगिर, कल्याणपुरा और बिजोरी में स्वीकृत 517 एकड़ जमीन का कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के साथ निरीक्षण किया। चूंकि, उक्त गोशाला के निर्माण कार्य के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा प्रस्तावित है।

अंतिम चरण में चल रही तैयारियां
स्वीकृत भूमि पर गोशाला के निर्माण और संचालन के लिए मेसर्स श्रीराम मानेक एग्रो प्रोडक्टस प्राइवेट लिमिटेड मुंबई को मध्य प्रदेश गौसंबर्धन बोर्ड भोपाल द्वारा आदेशित किया गया है।

विज्ञापन
Advertisement

दिए गए निर्देश
इस संबंध में उपसंचालक पशुपालन डॉ. बृजेंद्र असाटी ने बताया कि मध्य प्रदेश गौसंबर्धन बोर्ड द्वारा गोशाला के संचालन के लिए नियुक्त कंपनी को समय सीमा में भूमि की फेंसिंग और अस्थायी 200 गौवन्श की गोशाला का निर्माण 10 मई 2026 के पहले किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया जायजा
एसपी ने कहा कि, इस गोशाला का भूमि पूजन वैसे तो प्रधानमंत्री के सानिध्य में होना प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां प्रक्रिया के अंतिम चरण में चल रही हैं। इसी के चलते कलेक्टर के साथ – साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और समय पर निर्धारित काम निपटाने के साथ साथ तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा – निर्देश दिए।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा… कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का…