LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

हरियाणा में मेगा प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी की जा रही है, PM मोदी के दौरे के बाद बदलाव संभव

चंडीगढ़
हरियाणा में मेगा प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी की जा रही है, जिसमें कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को हरियाणा दौरे के बाद इन बदलावों की संभावना है। मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के रिटायरमेंट के बाद डॉ. सुमिता मिश्रा और सुधीर राजपाल इस पद के दावेदार हो सकते हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश की नौकरशाही के कार्य प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसी संभावना जताई जा रही हैं कि आगामी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेद्र नरेंद्र मोदी के हरियाणा दौरे के बाद राज्य में मेगा प्रशासनिक फेरबदल किया जा सकता है। सरकार ने कई वरिष्ठ आई ए एस और आई पी एस अधिकारियों की तबादला सूची तैयार की है। मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के जून में रिटायरमेंट के बाद डॉ. सुमिता मिश्रा और सुधीर राजपाल इस पद के दावेदार हो सकते हैं। पीएम दौरे के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय और जिला स्तर पर भी बदलाव तय माने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों में जुटी सरकार ने राज्य के कई सीनियर आईएएस व आईपीएस अधिकारियों को 14 अप्रैल को हिसार व यमुनानगर में होने वाले कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी हुई है।
 
PM मोदी के दौरे से पहले अगर राज्य की अफसरशाही में बदलाव कर दिया जाता है तो इन तैयारियों पर असर पड़ सकता था। इसलिए पीएम के दौरे के बाद मेगा फेरबदल किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार अनुराग रस्तोगी के स्थान पर राज्य की मौजूदा राजस्व सचिव एवं वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा मुख्य सचिव पद की प्रबल दावेदार हैं। सुमिता मिश्रा का रिटायरमेंट 31 जनवरी 2027 को है। उनसे पहले स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल का रिटायरमेंट 30 नवंबर 2026 को है। सुधीर राजपाल भी मुख्य सचिव पद के प्रबल दावेदार हैं। सुधीर राजपाल और सुमिता मिश्रा दोनों ही 1990 बैच के आइएएस अथिकारी हैं।प्रधानमंत्री के दौरे के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सचिवालय में भी कुछ बदलाव होने की चर्चा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक उच्च अधिकारी किसी अन्य बड़े राज्य और केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त करने के इच्छुक बताए जाते हैं। अपने लिए उपयुक्त स्थान खोजने के बाद वे हरियाणा से बाहर अपनी सेवाएं दे सकते हैं। राज्य के सीनियर आइएएस अधिकारी आनंद मोहन शरण 31 अगस्त, डॉ. अशोक खेमका 30 अप्रैल, आरसी बिदान 31 दिसंबर और सुजान सिंह 31 अक्टूबर को इसी साल रिटायर होने वाले हैं।

 

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.