बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों की सुनी समस्याएं

गोरखपुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का स्थायी समाधान निश्चित समयावधि में किया जाए. साथ ही, उनका फीडबैक भी अवश्य लिया जाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक की सेवा और सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है.

मुख्यमंत्री ने निदेशक सूचना के साथ अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारियों को भी जनता दर्शन के दिन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हुए हैं. जिससे कि जनता की समस्या का समाधान वहीं पर हो सके.

इससे पहले के मुख्यमंत्रियों की बात करें तो जनता दर्शन का कार्यक्रम तब भी किया जाता था. लेकिन उसमें सम्बंधित विभागवार अधिकारी नहीं रहते थे. जनता से प्रपत्र लेकर उन तक भेजा जाता था. जिसमें समय ज्यादा लगता था. बस इस विषय और समय की बचत के साथ जनता के सेवार्थ यूपी की योगी सरकार ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को जनता दर्शन के समय मौजूद रहने के लिए निर्देशित करने का फैसला किया. जिसके कारण जनता की समस्या का निस्तारण ऑन द स्पॉट हो जाए.

विज्ञापन
Advertisement

जनता दर्शन में कैसे शामिल हों?

बता दें कि जनता दर्शन में जाने के लिए किसी विशेष प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती है. जनता दरबार में कोई भी नागरिक सीधे पहुंच सकता है और अपनी शिकायत या समस्या मुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों बता सकता है.
हालांकि, यह सलाह दी जाती है कि लोग अपनी समस्याओं को जनसुनवाई पोर्टल (https://jansunwai.up.nic.in) पर पहले से ही ऑनलाइन दर्ज करें.

इससे उनकी शिकायत को पहले से रिकॉर्ड में लाया जा सकता है और जनता दरबार में चर्चा के दौरान उसे प्राथमिकता से देखा जा सकता है. जनता दरबार के समय या स्थान में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की वेबसाइट या जनसुनवाई पोर्टल देखा जा सकता है.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…