LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

पंजाब पुलिस ने अपनी नफरी को बढ़ाने के लिए भर्ती अभियान शुरू करने का किया फैसला

जालंधर/चंडीगढ़
पंजाब पुलिस ने अपनी नफरी को बढ़ाने के लिए भर्ती अभियान शुरू करने का फैसला किया है। राज्य में पुलिस फोर्स अभी भी 80 हजार के लगभग है। एक दशक पहले भी पुलिस फोर्स की गिनती 80,000 के लगभग थी। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस जवानों के स्थान पर पूर्व सरकारों द्वारा नई भर्ती नहीं की गई जिससे पुलिस की नफरी में कोई सुधार नहीं हो सका।

दूसरी तरफ राज्य में जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जनसंख्या बढ़ने के कारण अपराधिक गतिविधियां भी बढ़ी। पुलिस को लम्बे समय से नफरी की कमी महसूस हो रही थी। यद्यपि पुलिस ने पिछले समय में नई भर्ती की है परन्तु इसके बावजूद अभी तक पुलिस फोर्स की नफरती पिछली जितनी ही बताई जा रही है। पंजाब चूंकि सीमावर्ती राज्य है इसलिए पुलिस की नफरी को बढ़ाना अनिवार्य है। अन्यथा सीमा पार से मिल रही चुनौतियों का सामना करना मुश्किल हो जाएगा।

पंजाब के 454 पुलिस स्टेशनों को अब हाईटैक व्हीकल्स मिल गए हैं। इससे राज्य पुलिस के कर्मचारियों की कार्यक्षमता का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गत दिनों ही 139 नए हाईटैक व्हीकल्स पुलिस स्टेशनों के एस.एच.ओज. को दिए थे। पंजाब पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने बताया कि नए व्हीकल्स मिलने से अब पुलिस की गश्त में तेजी आएगी और साथ ही राज्य में नशों व अपराधों के खिलाफ लड़ाई को और मजबूती मिलेगी। राज्य पुलिस ने इन दिनों नशों के खिलाफ युद्ध छेड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब को सुरक्षित व मजबूत बनाने के लिए लगातार पुलिस के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। 139 नए हाईटैक वाहन मिलने के बाद पुलिस की आप्रेशनल क्षमता बढ़ कर 454 पुलिस थाने हो गई है और इसमें आने वाले दिनो में और विस्तार किया जाएगा।

इन हाईटैक व्हीकल्स को अत्याधुनिक सूचना तकनीक से लैस किया गया है। अब पुलिस के लिए 24 घंटे चौकसी करना सरल हो गया है। इससे पहले कई एस.एच.ओज. के पास पुराने व कंडम वाहन थे। पिछले कई सालों में एस.एच.ओज. को मिले वाहनों को बदला नहीं गया था। अगर सरकार नए वाहन खरीदने का फैसला भी लेती थी तो वह सीनियर अधिकारियों को उपलब्ध करवाए जाते थे। दूसरी तरफ पंजाब पुलिस अब जल्द ही विभिन्न रैंकों में भर्ती अभियान को शुरू करने जा रही है जिसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डी.जी.पी. गौरव यादव को हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.