LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

कार्यक्रम के लिए जगह न मिलने पर राहुल गांधी का 27 मई का बिहार दौरा टला

पटना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बिहार दौरा मई के बजाय अब जून में होगा। पहले 27 मई को नालंदा में पिछड़ा वर्ग के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में उनके आने का कार्यक्रम था। संविधान सुरक्षा सम्मेलन आयोजन समिति के सदस्य मंजीत आनंद साहू ने बताया कि इस महीने राजगीर में कार्यक्रम के लिए कन्वेंशन हॉल खाली नहीं है। इस वजह से अब राहुल गांधी का जून के दूसरे सप्ताह में बिहार दौरा होने की संभावना है।

राहुल गांधी अब अगले महीने नालंदा जिले के राजगीर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही पिछड़े वर्ग के छात्रों के साथ संवाद करेंगे। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई है। बता दें कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का इस साल यह पांचवां बिहार दौरा होगा। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वे 2025 में 4 बार राज्य के दौरे पर आ चुके हैं।

राहुल गांधी ने इस साल की शुरुआत में 18 जनवरी को पटना के बापू सभागार में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया था। इसके बाद 5 फरवरी और 7 अप्रैल को पटना के एसके मेमोरियल हॉल में उन्होंने विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद इस माह 15 मई को भी बिहार आए थे और दरभंगा में छात्र संवाद के बाद पटना के सिनेमा हॉल में ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित फिल्म फुले देखी थी।

अब पहले होगी हॉल की बुकिंग

विज्ञापन
Advertisement

संविधान सुरक्षा सम्मेलन आयोजन समिति के सदस्य मंजीत आनंद साहू ने बताया कि मई महीने में राजगीर में कन्वेंशन हॉल खाली नहीं है. हॉल खाली नहीं रहने के कारण अब मई में राहुल गांधी का कार्यक्रम होने की उम्मीद नहीं दिख रही है. अब राहुल गांधी का जून के दूसरे सप्ताह में बिहार दौरा होने की संभावना है. हालांकि अभी उनके बिहार दौरे की तारीख तय नहीं हो पाई है. उन्होंने कहा कि इस बार पहले हॉल की बुकिंग कर लेते हैं फिर तारीख का एलान करेंगे. उम्मीद है कि जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी.
पिछली बार भी पैदा हुए थे कई अवरोध

बिहार में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव है. इस चुनाव से पहले चार बार राहुल गांधी बिहार आ चुके हैं. जून में उनका पांचवा दौरा होने की संभावना है. अभी हाल ही में 15 मई को राहुल गांधी पटना और दरभंगा में आए थे. दरभंगा में भी प्रशासन ने उन्हें अंबेदकर छात्रावास जाने से रोकने का प्रयास किया था. बाद में वो पैदल वहां गये और दलित छात्रों से संवाद किये. उसके बाद पटना के लोदीपुर स्थित सिटी मॉल में समाजसेवियों और कांग्रेस नेता के साथ फुले फिल्म देखी थी. इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा मचाया था. उनके पास टिकट और पास रहने के बावजूद उन्हें सिनेमा हॉल में घुसने नहीं दिया गया था.

 

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.