बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
आजीविका

सिडबी में ग्रेड A और B पदों पर भर्ती शुरू, 1.15 लाख तक मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली  

बैंक में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार चांस आ गया है। भारत के सरकारी बैंक सिडबी (SIDBI) ने ग्रेड A और ग्रेड B ऑफिसर पदों पर नई भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन 14 जुलाई से IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर शुरू हो चुके हैं। जिसमें इस पद पर नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में फेज I और फेज II परीक्षा की तारीख भी बताई गई है।

पद की डिटेल्स
सिडबी का पूरा नाम भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक है, जिसका प्रमुख काम देश के छोटे और मध्यम उद्योगों (MSMEs) के विकास के लिए काम करता है। इस बैंक में आप भी ऑफिसर पद पर नौकरी ले सकते हैं। किस पद के लिए कितनी रिक्तियां निकली हैं? यह जानकारी आप नीचे टेबल से भी देख सकते हैं।

 योग्यता
असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए की इस नई भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास कॉमर्स/इकोनॉमिक्स/मैथिमेटिक्स/स्टेटिस्टिक्स/बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन/इंजीनियरिंग में 60 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री या CS/CA/MBA/PGDM की डिग्री होनी चाहिए। मैनेजर ग्रेड बी के लिए बैचलर डिग्री किसी भी स्ट्रीम से 60 प्रतिशत अंकों के साथ 5 साल का अनुभव मांगा गया है। मैनेजर ग्रेड बी लीगल के लिए एलएलबी और 5 वर्ष काम का अनुभव, मैनेजर इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) के लिए बी.ई/बीटेक इंजीनियरिंग डिग्री/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर टेक्नोलॉजी/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन के साथ 5 साल का एक्पीरियंस होना जरूरी है। योग्यता संबंधित ये जानकारी आप विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Advertisement

एज लिमिट
    आयुसीमा- ग्रेड ए ऑफिसर पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष होनी चाहिए। वहीं ऑफिसर ग्रेड बी के लिए न्यूनतम उम्र 25 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष होनी चाहिए।
    सैलरी- असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को करीब 1,00,000 रुपये प्रति माह और मैनेजर ग्रेड बी को लगभग 1,15,000 रुपये मंथली सैलरी मिल सकती है।
    चयन प्रक्रिया- फेज 1, फेज 2 एग्जाम, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
    आवेदन शुल्क- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 1100 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीएच अभ्यर्थियों को 175 रुपये एप्लीकेशन फीस सब्मिट करनी होगी।
    फेज 1 परीक्षा तिथि- 6 सितंबर 2025 (संभावित)
    फेज 2 परीक्षा तिथि- 4 अक्टूबर 2025 (संभावित)

सिडबी की इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़: CM, मंत्री उतरेंगे मैदान में ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़:… 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP डेमोंस्ट्रेटर 2027 तक उड़ेगा ▶ STORY 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP… भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक बाजार स्थिर ▶ STORY भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक… सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु ▶ STORY सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की मांगी दुआ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़… मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने अपनाया प्राकृतिक जीवन ▶ STORY मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन से दो दिन मुसीबत ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन… छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार का बड़ा कदम ▶ STORY छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को सराहा ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा… कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,…