बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राज्य

हरियाणा के बुजुर्गों को मुफ्त वाराणसी दर्शन कराएगी सैनी सरकार, जानें कैसे करें आवेदन

नारनौल।
हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को 15 दिसंबर को चार दिवसीय निःशुल्क वाराणसी तीर्थ यात्रा कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें। यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने हेतु पोर्टल खोल दिया गया है।
फ्री तीर्थ यात्रा के लिए कहां करना होगा आवेदन?

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वो यथाशीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। रजिस्ट्रेशन सरल पोर्टल पर https://saralharyana.gov.in पर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा आगामी दिनों में विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
Advertisement

योजना के तहत लाभार्थियों को क्या मिलेगा?
उन्होंने बताया कि रेल यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को पर्यटक किट भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग श्रद्धालु उठा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत इससे पहले प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या तथा महाराष्ट्र स्थित श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जा चुकी है।

योजना के तहत पात्रता के लिए श्रद्धालु के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक पात्र श्रद्धालु पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
स्वीडन के फालुन में लकड़ी से बना दुनिया का पहला डेटा सेंटर, कार्बन उत्सर्जन में 60 प्रतिशत की कमी ▶ STORY स्वीडन के फालुन में लकड़ी से बना दुनिया का पहला… छत्तीसगढ़ की राजधानी में एंबुलेंस बनी प्रसव कक्ष, महिला ने जुड़वां बच्चों को दिया सुरक्षित जन्म ▶ STORY छत्तीसगढ़ की राजधानी में एंबुलेंस बनी प्रसव कक्ष, महिला ने… छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भैरमगढ़ के जंगल से करोड़ों का सोना और नकदी बरामद ▶ STORY छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भैरमगढ़ के… इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुशखबरी, IIM विशाखापत्तनम में BTech के साथ मिलेगा MBA का मौका ▶ STORY इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुशखबरी, IIM विशाखापत्तनम में BTech के… छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 180 गांवों को मिलेगी ग्रिड बिजली की सुविधा, केंद्र ने दी 435 करोड़ की मंजूरी ▶ STORY छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के 180 गांवों को मिलेगी ग्रिड… सोना-चांदी भाव आज, 29 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹127,601, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 29 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ AQI आज 29 नवंबर: रायपुर में AQI 86 ▶ STORY छत्तीसगढ़ AQI आज 29 नवंबर: रायपुर में AQI 86 आज का राशिफल 29 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल ▶ STORY आज का राशिफल 29 नवंबर 2026: मेष से मीन तक… छत्तीसगढ़ मंडी भाव आज, 28 नवंबर 2026 — धान, सोयाबीन, सब्ज़ी सहित सभी मंडियों के दाम ▶ STORY छत्तीसगढ़ मंडी भाव आज, 28 नवंबर 2026 — धान, सोयाबीन,… आज का पंचांग 29 नवंबर 2026: कृष्ण षष्ठी, शुभ मुहूर्त और राहुकाल ▶ STORY आज का पंचांग 29 नवंबर 2026: कृष्ण षष्ठी, शुभ मुहूर्त… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 29 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 29 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… गांव की बिजली से बदलेगी ग्रामीण विकास की तस्वीर, आत्मनिर्भरता का नया मॉडल तैयार कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY गांव की बिजली से बदलेगी ग्रामीण विकास की तस्वीर, आत्मनिर्भरता…