LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

अहमदाबाद विमान हादसे पर संजय सेठ ने जताया दुख

रांची

बीते गुरुवार को AI 171 एक एयर इंडिया विमान हादसे का शिकार हो गया। ये एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान पर 242 लोग सवार थे। वहीं, हादसे पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दुख जताया है।

मंत्री संजय सेठ ने कहा, "आज इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हम सभी खड़े हैं। पूरी पार्टी खड़ी है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि जो लोग घायल हैं वह जल्द स्वस्थ हो। ईश्वर से सभी के सुरक्षित होने की कामना करते हैं। मुझे जैसे ही सूचना मिली तो मेरे जितने भी कार्यक्रम थे उन सारे कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया। सारे लोग ईश्वर से प्रार्थना करें कि जो भी इस हादसे में घायल हुए हैं वह जल्दी स्वस्थ हो।"

बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गई। विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। विमान हादसे का वीडियो भी सामने आया है। क्रैश होने के बाद प्लेन कुछ ही सेकेंड में ध्वस्त हो गया। गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी भी इसी विमान में सवार थे। वह लंदन जा रहे थे। वह भी इस हादसे में मारे गए। इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, केवल 1 ही युवक इस हादसे में जिंदा बचा है।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.