बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास की बड़ी सौगात, सरोना स्टेशन का हुआ लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सरोना, बालोद और चांपा रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण कर छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर में पुनर्विकसित 75 रेलवे स्टेशनों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। इस क्रम में सरोना, बालोद और चांपा रेलवे स्टेशन भी आधुनिक सुविधाओं के साथ जनता को समर्पित किए गए।

छत्तीसगढ़ को रेलवे विकास की बड़ी सौगात, सरोना स्टेशन का हुआ लोकार्पण

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सरोना रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह दिन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण विकसित भारत के संकल्प को मजबूत कर रहा है।

सांसद ने कहा कि सरोना रेलवे स्टेशन के विकसित होने से रायपुर मुख्य रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव कम होगा। सरोना अब एक महत्वपूर्ण सब-स्टेशन के रूप में कार्य करेगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, सुगम आवागमन और आधुनिक रेलवे सेवाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को दीर्घकालिक सुविधा प्राप्त होगी।

विज्ञापन
Advertisement

बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री द्वारा देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को भी ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह भारत की तकनीकी प्रगति और हरित परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। स्वच्छ ऊर्जा आधारित रेल सेवाएं भविष्य में प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम के दौरान ‘मेरे शहर का स्टेशन विकसित भारत में कैसा होगा’ विषय पर आयोजित ड्राइंग, निबंध, नृत्य और ‘सेल्फी विद स्टेशन’ प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रेलवे विकास और विकसित भारत की परिकल्पना को रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया।

समारोह में रायपुर महापौर मीनू चौबे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से आधुनिक रेलवे अधोसंरचना, यात्री सुविधाओं और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया गया।

Dipti Das
लेखक / Author

दीप्ति दास दबंग आवाज़ की संवाददाता हैं, जो विभिन्न विषयों पर सटीक और संतुलित रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं।

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कवर्धा के मुड़वाही में मलेरिया का प्रकोप: 35 मरीज अस्पताल में भर्ती ▶ STORY कवर्धा के मुड़वाही में मलेरिया का प्रकोप: 35 मरीज अस्पताल… देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर: गुजरात में फैक्ट्रियां ठप, MP-छत्तीसगढ़ रेड अलर्ट पर ▶ STORY देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर: गुजरात में फैक्ट्रियां ठप,… CM विष्णु देव साय का एकलव्य छात्रों से संवाद, मेहनत और शिक्षा को बताया सफलता की कुंजी ▶ STORY CM विष्णु देव साय का एकलव्य छात्रों से संवाद, मेहनत… छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, खेल विकास को मिलेगी नई उड़ान ▶ STORY छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले: पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले: पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित और… मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़: CM, मंत्री उतरेंगे मैदान में ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़:… 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP डेमोंस्ट्रेटर 2027 तक उड़ेगा ▶ STORY 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP… भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक बाजार स्थिर ▶ STORY भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक… सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु ▶ STORY सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की मांगी दुआ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़… मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने अपनाया प्राकृतिक जीवन ▶ STORY मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन से दो दिन मुसीबत ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन…