बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

श्रेयस अय्यर आईपीएल फाइनल में बन सकते हैं भारत के नए ‘सिक्सर’ किंग, अभिषेक शर्मा रह जाएंगे पीछे

नई दिल्ली 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के पिछले सीजन की तुलना में इस बार ज्यादा छक्के लगे हैं। आईपीएल 2024 में कुल 1260 छक्के लगे थे लेकिन इस बार ये आंकड़ा फाइनल से पहले ही 1271 तक पहुंच गया है और हाईस्कोरिंग मुकाबले को देखते हुए इसके बढ़ने के पूरे आसार हैं। खिताबी मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के पास एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का मौका होगा।

आईपीएल के 18 सीजन के दौरान टूर्नामेंट में कई पॉवर हिटर ने लंबे-लंबे छक्के लगाकर अपनी ताकत दिखाई है। लेकिन इसके बावजूद सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल अब भी टॉप पर बने हुए हैं। क्रिस गेल एक सीजन में 50 से अधिक छक्के लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। गेल ने 2012 और 2013 में बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए ये कारनामा किया था।

भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 2024 में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा था। विराट कोहली ने 2016 में 38 छक्के लगाए थे। अभिषेक ने 16 मैचों में 42 छक्के लगाए और एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। हालांकि उनका ये रिकॉर्ड अब पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के निशाने पर है।

श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2025 में 16 मैचों में 39 छक्के लगाए हैं। अय्यर ने आईपीएल 2025 में 16 मैचों में 603 रन बनाए हैं। इस सीजन में निकोलस पूरन ने अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। उनके नाम 14 मैचों में 40 छक्के हैं। अय्यर को उनसे आगे निकलने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत है।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़: CM, मंत्री उतरेंगे मैदान में ▶ STORY मध्य प्रदेश में 7 अगस्त से 'जनविश्वास अभियान' का आगाज़:… 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP डेमोंस्ट्रेटर 2027 तक उड़ेगा ▶ STORY 6वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की वैश्विक दौड़ तेज, GCAP… भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक बाजार स्थिर ▶ STORY भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक… सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु ▶ STORY सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की मांगी दुआ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़… मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने अपनाया प्राकृतिक जीवन ▶ STORY मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन से दो दिन मुसीबत ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन… छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार का बड़ा कदम ▶ STORY छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को सराहा ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा… कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,…