LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

PRTC ने अहम फैसला लेते हुए कोटफत्ता से चंडीगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू की

बठिंडा
पी.आर.टी.सी. ने अहम फैसला लेते हुए कोटफत्ता से चंडीगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू की है। पहले यह बस सेवा मौड़-मंडी से चंडीगढ़ तक थी, जिसका रूट अब कोटफत्ता तक बढ़ा दिया गया है। इससे कोटफत्ता के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। यह बस रोजाना सुबह 9:30 बजे कोटफत्ता से रवाना होगी और रात 12 बजे कोटफत्ता वापस लौटेगी। यह बस शाम 6 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी, जिससे चंडीगढ़ से लौटने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

बस को आप किसान विंग के जिला अध्यक्ष एवं सहकारी कृषि विकास बैंक बठिंडा के चेयरमैन परमजीत कोटफत्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कंपनी के पी.आर.टी.सी. जनरल मैनेजर प्रवीण शर्मा, इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह घुम्मन, नगर कौंसिल कोटफत्ता के अध्यक्ष के पति बिक्रम सिंह, उपाध्यक्ष इकबाल सिंह ढिल्लों, पार्षद इकबाल सिंह मेट, गुरमेल सिंह, सुखवीर सिंह आदि मौजूद थे। बस के शुभारंभ की खुशी में ग्रामीणों ने लड्डू बांटे। 

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.