बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

प्रशासन चाहे लाख कोशिश कर ले लेकिन अवैध माइनिंग का पीला पंजा अभी भी नहीं रुक रहा, 16 जगह लगाई नाकाबंदी

यमुनानगर
जिले में अवैध माइनिंग अधिकारियों के लिए एक बड़ा सिरदर्द है। जिला प्रशासन चाहे लाख कोशिश कर ले लेकिन अवैध माइनिंग का पीला पंजा अभी भी नहीं रुक रहा है। यमुनानगर में अवैध माइनिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिले में 16 जगह नाके लगाए गए हैं और इन नाकों पर 5 अलग-अलग विभागों के कर्मचारी 24 घंटे तैनात है। नाके पर गुजरने वाली हर गाड़ी का ई- रवाना चेक हो रहा है, ताकि अवैध माइनिंग किसी भी सूरत में ना हो।

अधिकारियों की मुस्तेदी का फायदा माइनिंग जोन में खनन माफिया खूब उठा रहे हैं। दिन हो या रात JCB के पीले पंजे से यमुना नदी का सीना छलनी किया जा रहा है। अगर अधिकारी अपने कमरे से बाहर निकलता है तो यह रेकी ग्रुप हर विभाग के अधिकारी की पल-पल के अपडेट व्हाट्सएप ग्रुप में डालता है। ताकि अवैध माइनिंग के इस खेल को बदस्तूर जारी रखा जा सके।

अवैध माइनिंग अधिकारी रोकने में नाकाम साबितः एंटी करप्शन सोसाइटी
हरियाणा एंटी करप्शन सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष वरयाम सिंह ने कहा की जिले में अवैध माइनिंग अधिकारी रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास अवैध माइनिंग के पुख्ता प्रमाण है। वरयाम सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि नाके पर तैनात कर्मचारी कहते हैं कि हमें कार्रवाई करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में व्हाट्सएप रेकी ग्रुप इतने सक्रिय है कि वह पल-पल की अपडेट ग्रुप में डालते है।
 
अवैध माइनिंग को रोकने के लिए लगाए 16 जगह नाकेः डीसी
यमुनानगर के डीसी पार्थ गुप्ता का कहना है कि हमने अवैध माइनिंग को रोकने के लिए जिले में 16 जगह नाके लगाए हैं। हम माइनिंग जोन में अवैध माइनिंग को रोकने के लिए भी जल्द एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं इसके लिए एक टीम जल्द तैयार की जाएगी ताकि अवैध माइनिंग को रोका जा सके।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष, दिलीप मिरी को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी ▶ STORY CKS में बड़ा संगठनात्मक बदलाव: धीरेंद्र साहू बने प्रदेश अध्यक्ष,… ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता कमजोरी नहीं ▶ STORY ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल का कड़ा संदेश: भारत की सहनशीलता… छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और वीरता सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ पुलिस का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 153 पदक और… छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य ▶ STORY छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला: मस्जिद-मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय : CM विष्णु देव साय ▶ STORY दिलीप सिंह जूदेव का राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के… CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति पर हुई चर्चा ▶ STORY CM विष्णुदेव साय से निर्माता-निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सौजन्य… चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान से गांव-गांव भरोसा जीत रही सुकमा पुलिस ▶ STORY चिंतागुफा में दिखा खाकी का मानवीय चेहरा, ‘निवा दुवाड़ ते’… महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा संगम ▶ STORY महिला मोर्चा के सावन महोत्सव में छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अनूठा… छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की कृषि यंत्रों की पूजा ▶ STORY छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मना हरेली तिहार, बघेल ने की… पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा ▶ STORY पद्मश्री अनूप रंजन को राष्ट्रपति ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार… छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर ▶ STORY छत्तीसगढ़-झारखंड को जोड़ेगी नई ट्रेन: जशपुर-गुमला रूट पर बड़ी खबर बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY बड़े सपने देखें, कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें :…