बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
राज्य

विधानसभा चुनाव से पहले उस बंगले को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा, 29 लाख का तो बस एक TV, खर्च किए गए 33 करोड़!

नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले उस बंगले को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है जिसमें बतौर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहा करते थे और जिसे भाजपा और कांग्रेस के नेता 'शीशमहल' कहते हैं। बंगले पर अब सीएजी रिपोर्ट मीडिया में लीक हो गई है, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें कही गईं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार को परिवर्तन रैली में इसका जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला किया था। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीएजी ने कहा है कि मुख्यमंत्री आवास के नवीनीकरण पर 33 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए, जबकि शुरुआती अनुमान 7.9 करोड़ रुपए ही था। बंगले का नवीनीकरण 2020 में शुरू हुआ था, जब यह अरविंद केजरीवाल के नाम आवंटित था। सीएजी रिपोर्ट में बंगले में लगाए गए सामानों का भी जिक्र किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, '88 इंच OLVED TV (8K LG) लगा है जिसे 28.9 लाख रुपए में खरीदा गया। 10 अन्य OLED टीवी (4K Sony) पर 43.9 लाख रुपए खर्च किए गए। एक माइक्रोवेव ओवन 1.8 लाख रुपए का लगाया गया है। दो स्टीम ओवन की कीमत 6.5 लाख है। वॉशिंग मशीन 1.9 लाख रुपए का है। 10 बेड और सोफे पर 13 लाख रुपए का खर्च किया गया है।' दिल्ली सरकार के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (पीडब्ल्यूडी) की ओर से बंगले में जकूजी, सॉना और स्पा की भी व्यवस्था की गई थी जिस पर 19.5 लाख रुपए खर्च किए गए। इसके अलावा 7 सर्वेंट क्वॉर्टर 19.8 करोड़ रुपए में बनाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सीएजी ने रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से ऑडिट के लिए सभी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। कई बार कहने के बावजूद ऐसा नहीं किया गया। सीएजी रिपोर्ट को एलजी को सौंप दिया गया है।

सीएजी ने बजट बढ़ाए जाने और खर्च की प्रक्रिया में भी अनियमितताएं पाईं। 21000 स्क्वॉयर फीट में बने 6 फ्लैगस्टाफ रोड बंगले में 8 बेडरूम, 3 मीटिंग रूम, दो ड्रॉइंग रूम, दो किचन, 12 टॉयलेट और एक डायनिंग हॉल है। तीन मंजिला भवन में 24 सोफा, 76 टेबल, 45 कुर्सियां, 8 बेड, 5 रिक्लाइनर सोफे (हर सोफा 81 हजार का) लगे हैं। 11 अक्टूबर 2024 को पीडब्ल्यूडी ने जो इनवेंट्री बनाई थी इसके मुताबिक 75 बोस सीलिंग स्पीकर, 50 एसी थे, जो किचन, टॉयलेट, वॉशिंग एरिया जिम समेत अन्य स्थानों पर लगे थे।

भाजपा इस बंगले को 'शीशमहल' कहती है और इसकी सुख-सुविधाओं का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल की घेराबंदी करती है। भाजपा याद दिलाती है कि कैसे वह सत्ता में आने से पहले कहते थे कि वह अन्य नेताओं की तरह बड़ा बंगला-गाड़ी आदि सुविधाएं नहीं लेंगे। वहीं, हाल के दिनों में अरविंद केजरीवाल ने इस विवाद पर कहा कि यह उनका पर्सनल घर नहीं था, बल्कि सीएम आवास है, जो भी सीएम बनेगा वह इस घर में रहेगा। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद केजरीवाल ने इसे खाली कर दिया था। फिलहाल दिल्ली की सीएम आतिशी के नाम यह बंगला आवंटित है।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…