बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

मुजफ्फरपुर में एक ही चिता पर हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार, मौत भी नहीं कर पाई जुदा

 मुजफ्फरपुर

आपको हिंदी फिल्म के एक गाने की लाइन याद होगी, जिसमें अनिल कपूर और पूनम ढिल्लो गाना गाते हैं – "साथ जियेंगे साथ मरेंगे…कुछ ऐसा ही बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में देखने को मिला है। जहां एक बुजुर्ग दंपति ने जीवन भर साथ निभाने की कसम को अंतिम सांस तक निभाया। दरअसल, पति की मृत्यु के कुछ सेकंड बाद ही पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद पति-पत्नी दोनों की चिता एक साथ जलाई गई।

एक ही चिता पर हुआ दोनों का अंतिम संस्कार
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला जिले के मुशहरी प्रखंड के गोवरसाही का है। बताया जा रहा है कि गोवरसाही निवासी सेवानिवृत्त एडीएम देवव्रत प्रसाद (94) और उनकी पत्नी चंद्रलेखा श्रीवास्तव (89) ने एक साथ जीने-मरने की कसम को जीवन के अंतिम सफर तक निभाया। बुजुर्ग दंपति के छोटे बेटे ने बताया कि बड़ा भाई जब सुबह पापा को जगाने गया तो उनका निधन हो चुका था। पति के निधन की खबर सुनते ही 89 वर्षीय पत्नी चंद्रलेखा श्रीवास्तव ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दंपति के निधन के बाद उनके बेटों ने माता-पिता के प्रेम को और मजबूत कर दिया। परिजनों ने फैसला किया कि उनका अंतिम संस्कार भी एक साथ किया जाएगा और फिर दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर मुजफ्फरपुर के मुक्तिधाम में किया गया। दोनों बेटों ने अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी।

बता दें कि ऐसी घटनाएं केवल फिल्मों में देखने को मिलती हैं, लेकिन यहां एक वास्तविक प्रेम कहानी लिखी गई। इस दृश्य को देख कर हर किसी के आंखों से आंसू आ गए। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है। पति-पत्नी ने एक साथ जीने-मरने की कसम को जीवन के अंतिम सफर तक निभाया। वहीं, गांव के लोग इस घटना को सच्चे प्रेम की मिसाल बता रहे हैं।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ टीम ने चंदौली के प्रमुख बांधों की सुरक्षा व्यवस्था का किया गहन निरीक्षण ▶ STORY छत्तीसगढ़ टीम ने चंदौली के प्रमुख बांधों की सुरक्षा व्यवस्था… केसली में हिंदी-छत्तीसगढ़ी रचनाओं का संगम, श्रोताओं ने उठाया लुत्फ़ ▶ STORY केसली में हिंदी-छत्तीसगढ़ी रचनाओं का संगम, श्रोताओं ने उठाया लुत्फ़ धमतरी का मांदर राष्ट्रपति भवन में, सरईटोला के कलाकार बढ़ाएंगे छत्तीसगढ़ का मान ▶ STORY धमतरी का मांदर राष्ट्रपति भवन में, सरईटोला के कलाकार बढ़ाएंगे… बिलासपुर में महिलाओं की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा: 300 फीट के ध्वज संग देशप्रेम ▶ STORY बिलासपुर में महिलाओं की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा: 300 फीट के… ‘आजादी की धुन’ में गूंजा देशभक्ति का संदेश, CM विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया नमन ▶ STORY ‘आजादी की धुन’ में गूंजा देशभक्ति का संदेश, CM विष्णु… खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त…