LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
मध्य प्रदेश

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 21 को अटल पथ पर, सीएम डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री उइके होंगे शामिल

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 का "राज्य स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम" शनिवार 21 जून को प्रातः 6 बजे भोपाल के टीटी नगर स्थित अटल पथ पर आयोजित होगा। "एक पृथ्वी – एक स्वास्थ्य के लिए योग" थीम पर यह वृहद आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का संबोधन भी होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विशाखापत्तनम में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और उनके संबोधन का भी सजीव प्रसारण होगा उसके पश्चात सामान्य योग प्रोटोकॉल का सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम होगा। केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे एवं सांसद खजुराहो श्री वीडी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आयुष सहित विभिन्न विभागीय अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेवार कार्यक्रम में मंत्रीगण होंगे शामिल
प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून 2025 को प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। राज्य शासन द्वारा जिलेवार मुख्य अतिथि घोषित किए गए हैं। जिला भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उईके में सम्मिलित होंगे। देवास में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, रीवा में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ला, इंदौर में केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय में "राजवाड़ा", धार में केन्द्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर माण्डव, मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट (जिला मुख्यालय धार में), झाबुआ में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, अलीराजपुर में मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, खंडवा में मंत्री श्री कुंवर विजय शाह, उज्जैन में राज्यमंत्री श्री गौतम टेटवाल, शाजापुर में मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, ग्वालियर में मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा, शिवपुरी में मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मुरैना में मंत्री श्री एंदल सिंह कंषाना, भिण्ड में मंत्री श्री राकेश शुक्ला, सिंगरौली में राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, सतना में राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, मऊगंज में लोकसभा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, अनूपपुर में राज्यमंत्री श्री दिलीप जायसवाल, सागर में मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत, दमोह में राज्यमंत्री श्री लखन सिंह पटेल, पन्ना में राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी, छतरपुर में राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, सीहोर में मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, रायसेन में राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राजगढ़ में राज्यमंत्री श्री नारायण सिंह पंवार, विदिशा में मंत्री श्री विश्वास सारंग, नर्मदापुरम में मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, हरदा में राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, जबलपुर में मंत्री श्री राकेश सिंह, नरसिंहपुर में मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, मंडला में मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, बड़वानी में लोकसभा सांसद में श्री गजेन्द्र सिंह पटेल, बुरहानपुर में लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, मंदसौर में लोकसभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, श्योपुर में लोकसभा सांसद में श्री शिवमंगल सिंह तोमर, सीधी में लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, उमरिया में सांसद श्री शिवनारायण सिंह (लल्लू भैया), कटनी में सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, छिंदवाड़ा में लोकसभा सांसद श्री बंटी विवेक साहू, सिवनी में लोकसभा सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, बालाघाट में लोकसभा सांसद श्रीमती भारती पारधी, खरगोन में विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, रतलाम में विधायक श्री मथुरालाल डामर, आगर मालवा में विधायक श्री माधवसिंह मधु गेहलोत, नीमच में विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, गुना में विधायक श्री पन्नालाल शाक्य, अशोकनगर में विधायक श्री ब्रजेंद्र सिंह यादव, दतिया में विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, मैहर में विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, शहडोल में विधायक श्री जयसिंह मरावी, टीकमगढ में विधायक श्री हशिंकर खटीक, निवाडी में विधायक श्री अनिल जैन, बैतूल में विधायक श्री हेमंत विजय खंडेलवाल, डिंडौरी में विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे तथा जिला-पांढुर्णा में नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े शामिल होंगे।

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.