LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

आप्रेशन सिंदूर को लेकर भाजपा और विपक्षी पार्टियों के नेताओं के बीच शुरू हुई जुबानी जंग हुई तेज

लुधियाना 
पाकिस्तान के खिलाफ किए गए आप्रेशन सिंदूर को लेकर भाजपा और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेताओं के बीच शुरू हुई जुबानी जंग दिन ब दिन तेज होती जा रही है जिसके तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पी.एम. मोदी पर तंज कसा है कि एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो नरेंद्र।

इस लड़ाई की शुरुआत भाजपा द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ किए गए आप्रेशन सिंदूर की सफलता को चुनावी मुद्दा बनाने के साथ ही हर घर सिंदूर मुहिम शुरू करने की घोषणा से हुई है जिस पर सी.एम. मान ने पिछले दिनों वन नेशन वन हसबैंड की टिप्पणी की गई थी, जिसे लेकर भाजपा के नेताओं द्वारा काफी नाराजगी जाहिर की जा रही है।

इसके जवाब में सी.एम. मान ने कहा है कि वह सेनाओं का बहुत सम्मान करते हैं और पंजाब ने हमेशा बार्डर पर लडाई लड़ी है, लेकिन फौज के नाम पर राजनीति नही होनी चाहिए। जहां तक सिंदूर का सवाल है, यह सिर्फ पति ही पत्नी की मांग में लगा सकता है। अगर किसी को भाजपा वालों से सिंदूर लगवाना है तो उसकी मर्जी। जबकि पी.एम. मोदी के लिए तो यही कहा जा सकता है कि एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो नरेंद्र।

जाखड़, बिट्टू व कैप्टन को बताया भाजपा में कांग्रेस का विंग
सी.एम. मान ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, केंद्रीय बिट्टू व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में कांग्रेस के विंग के रूप में काम कर रहे हैं क्योंकि जब यह नेता कांग्रेस में थे तो भाजपा के खिलाफ बोल रहे थे और अब भाजपा में जाकर पंजाब के मुद्दों पर चुप्पी साध ली है। सी.एम. मान ने कहा कि उक्त तीनों नेताओं को केंद्र की मोदी सरकार के पास पंजाब के आर.डी.एफ. का कई हजार करोड़ रिलीज करने के लिए सिफारिश करनी चाहिए।

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.