बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
all news

2030 तक मलेरिया से 9 लाख से ज्यादा मौतों का खतरा, 7 लाख बच्चों पर हमला होने की आशंका

नई दिल्ली

सोचिए, एक बीमारी है जो मच्छर से फैलती है, जानलेवा है, और बच्चों को सबसे ज्यादा मारती है. दुनिया का सबसे बड़ा मलेरिया फंडिंग एजेंसी चेतावनी दे रहा है कि अगर इस बीमारी के खिलाफ अब सही समय पर पैसा नहीं लगाया गया, तो 2030 तक लगभग 9,90,000 और लोग मारे जा सकते हैं, जिनमें 7,50,000 बच्चे पांच साल से कम उम्र के हैं. मलेरिया एक ऐसा रोग है जो मच्छरों और पैरासाइट के कारण फैलता है. लेकिन इसके खतरों को अक्सर नजरअंदाज किया जाता है. लोग जरूरी सतर्कता नहीं उठाए तो यही बीमारी को और खतरनाक बनाता है.

 विशेषज्ञों की चेतावनी

एड्स, टीबी और मलेरिया से लड़ने वाले वैश्विक कोष (Global Fund) के कार्यकारी निदेशक पीटर सैंड्स ने बर्लिन में हुए विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में कहा कि अगर मैं एचआईवी, टीबी और मलेरिया से जुड़ी वर्तमान स्थिति के बारे में सोचूं, तो मुझे रातों में सबसे ज्यादा मलेरिया की बीमारी जगाए रखती है. उन्होंने आगे बताया कि, “मेरे लिए यह बिल्कुल स्पष्ट है कि इस साल मलेरिया से पिछले साल की तुलना में ज्यादा लोग मरेंगे. यह धन की कमी का असर है, और मलेरिया एक ऐसी बेरहम बीमारी है जो अविश्वसनीय रूप से तेजी से प्रतिक्रिया करती है.” मलेरिया नो मोर यूके के गैरेथ जेनकिंस ने इसे और सरल भाषा में कहा, “विकल्प स्पष्ट है कि मलेरिया को खत्म करने के लिए अभी निवेश करें या जब यह वापस आए तो कहीं ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा.”

विज्ञापन
Advertisement

मलेरिया से मौतों का बड़ा आंकड़ा

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मलेरिया से हर साल लगभग 5,97,000 लोग मरते हैं, जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं. मौतों का लगभग 95 प्रतिशत हिस्सा अफ्रीका में होता है. टीकाकरण और इलाज मौजूद होने के बावजूद, विशेषज्ञों का कहना है कि मलेरिया के खिलाफ लड़ाई अभी भी कमजोर पड़ रही है.
ग्लोबल फंड और फाइनेंशियल चुनौती

दक्षिण अफ्रीका में होने वाले ग्लोबल फंड शिखर सम्मेलन से पहले विशेषज्ञ विभिन्न फंडिंग परिदृश्यों का अनुमान लगा रहे हैं. उम्मीद है कि 2027–2029 तक दाता देशों द्वारा योगदान तय होगा, क्योंकि ग्लोबल फंड मलेरिया नियंत्रण के लिए लगभग 60 प्रतिशत फंडिंग प्रदान करता है.

ALMA (African Leaders Malaria Alliance) की कार्यकारी सचिव जॉय फुमाफी ने कहा कि हम वास्तव में मानव इतिहास के एक बहुत ही महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं. ऐसे उपकरण उपलब्ध हैं जो मलेरिया के खत्म करने में मदद कर सकते हैं. इस समय हमारी सबसे बड़ी चुनौती फाइनेंसिंग है. उन्होंने साफ कहा कि मलेरिया को खत्म करने के साधन मौजूद हैं, लेकिन पैसे की कमी सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है.

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक बाजार स्थिर ▶ STORY भारत का चावल निर्यात 5% बढ़ा, गैर-बासमती मांग से वैश्विक… सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु ▶ STORY सपाद लक्षेश्वर धाम में विराट अनुष्ठान: देशभर से उमड़ेंगे संत-श्रद्धालु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की मांगी दुआ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में टेका माथा, छत्तीसगढ़… मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने अपनाया प्राकृतिक जीवन ▶ STORY मध्य प्रदेश का सफल 'टाइगर रिवाइल्डिंग' मॉडल: 20+ बाघों ने… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन से दो दिन मुसीबत ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: बंगाल के डीप डिप्रेशन… छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार का बड़ा कदम ▶ STORY छत्तीसगढ़ बनेगा खेल हब: विजन 2047 की दिशा में सरकार… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को सराहा ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव को… मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले, गांवों के विकास से साकार होगा… कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी…