बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
देश

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, 3 की मौत, 16 घायल

देहरादून
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बुधवार सुबह ताछला के पास कांवड़ियों को ले जा रहा ट्रक सड़क पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। सभी कांवड़िए बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और भंडारे के लिए हर्षिल जा रहे थे। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक (संख्या UP-13-बीटी-8739) फकोट से आगे ताछला के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में कुल 19 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को ट्रक से निकालकर फकोट और नरेंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने व घायलों को हरसंभव उपचार देने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी टिहरी ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया और सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला है। 5 घायलों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है अन्य को नरेंद्रनगर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थानाध्यक्ष नरेंद्रनगर संजय मिश्रा ने बताया कि फकोट और जाजल के बीच ताछला के पास यह दुर्घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

घायलों की सूची:
01- ईश्वर सैनी पुत्र फूल सिंह सैनी आयु 49 वर्ष
02- अतर सिंह पुत्र यादराम आयु 60 वर्ष
03- रवि पुत्र अतर सिंह आयु 30 वर्ष
04- कुलदीप गिरी पुत्र मुकेश आयु 35 वर्ष
05-झम्मन सिंह पुत्र बुद्धु आयु 70वर्ष
06- बनवारी पुत्र किशनलाल आयु 55 वर्ष
07- मुकेश पुत्र मुरारी लाल मित्तल आयु 59 वर्ष
08- प्रेम सिंह पुत्र सोहन आयु 50 वर्ष।
09- जुगनू पुत्र देवी सिंह आयु 35 वर्ष।
10- तुषार पुत्र सुनील प्रजापति आयु 17 वर्ष।
11- भजन लाल पुत्र बाबूलाल आयु 45 वर्ष।
12- लेखराज पुत्र गोपी सिंह आयु 40 वर्ष
13-टिंकू पुत्र रुद्रप्रकाश आयु 29 वर्ष
14- मूलचंद पुत्र लक्ष्मण आयु 40 वर्ष
15-राहुल पुत्र किन्चित आयु 28 वर्ष
16- नकुल पुत्र राहुल आयु 04 वर्ष
ये कुल लोग 16 चोटिल है, जिनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Advertisement

मृतकों की पहचान:
विक्की पुत्र महेंद्र 30 वर्ष
सुनील सैनी पुत्र मूलचंद 45 वर्ष
तीसरे मृतक की शिनाख्त प्रक्रिया जारी है।

 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद ▶ STORY खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत… किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ▶ STORY किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णु… विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार से आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव ▶ STORY विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़: उद्योग, निवेश और रोजगार… कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक कृषि यंत्रों की पूजा और गेड़ी की धूम ▶ STORY कोरबा में हरेली तिहार का उत्साह: गांव से शहर तक… मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और कृषि परंपरा की दिखी जीवंत झांकी ▶ STORY मुख्यमंत्री निवास में सजा हरेली का रंग, लोक संस्कृति और… हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति, परंपरा और किसान सम्मान का पर्व है हरेली ▶ STORY हरेली तिहार पर गुरुचरण सिंह होरा की शुभकामनाएं, बोले- प्रकृति,… प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त बनाई ▶ STORY प्रज्ञानंद ने सिंदारोव को हराया, सिंकफील्ड कप में संयुक्त बढ़त… भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ▶ STORY भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज दिल्ली में, एशियाई खेलों की तैयारी ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं चलेगा ▶ STORY ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: नए कानून का बहाना नहीं… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16 जिलों को किया सावधान ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट: IMD ने 16… हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति का रंग, विशेष आयोजन की तैयारी ▶ STORY हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में सजेगा छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति… सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा बेलदार सिवनी ▶ STORY सावन सोमवार पर अर्धनारीश्वर मंदिर में वेदराम मनहरे ने किया…