LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

हिमाचल में शिक्षा विभाग में कार्यरत दो प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक को बीएड की डिग्री फर्जी पाए जाने पर बर्खास्त किया

हरियाणा
हिमाचल में  शिक्षा विभाग में कार्यरत दो प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) को बीएड की डिग्री फर्जी पाए जाने पर बर्खास्त किया है। 16 जुलाई, 2024 को दोनों महिला शिक्षकों को बैचवाइज आधार पर नियुक्ति मिली थी। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोसरी जिला कांगड़ा में टीजीटी कला शशि बाला व शिमला जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बौर में कार्यरत टीजीटी नॉन मेडिकल सीमा कौंडल शामिल हैं।

ऐसे खुली पूरा मामला
दोनों ने बीएड डिग्री हरियाणा के संस्थान से की है। शिक्षा विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी ने डिग्री सहित अन्य दस्तावेज की जांच की तो प्रथम दृष्टया में डिग्रियों पर संशय हुआ। विभाग ने जांच की तो पता चला कि हरियाणा के जिस संस्थान से डिग्री ली है, उसे डिग्री जारी करने का अधिकार ही नहीं था।

दोनों की बीएड की डिग्री हरियाणा काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग हिसार (हरियाणा व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद हिसार) से हुई है। विभाग ने अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर इसका स्पष्टीकरण मांगा।

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.