LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार ने भारतीय वन सेवा के 15 अधिकारियों का किया तबादला

लखनऊ

यूपी सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस फेरबदल में कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं. मुख्य वन संरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है और नए डीएफओ की तैनाती की गई है. मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव पश्चिमी कानपुर में तैनात एन. रविन्द्रा को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ऑडिट एवं नॉन प्लान के पद पर तैनात किया गया है. उन्हें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सूचना एवं प्रौद्योगिकी, मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना एवं मुख्य वन संरक्षक सुरक्षा एवं सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक परियोजना (UP IFS Transfer) राम कुमार को वर्तमान पद के साथ मुख्य वन संरक्षक परियोजना लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वन निगम में महाप्रबंधक उत्पादन संजय कुमार को वन निगम में ही अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया है. उन्हें इस पद के साथ-साथ महाप्रबंधक उत्पादन एवं महाप्रबंधक बरेली का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

पीपी सिंह भेजे गए रूहेलखंड जोन बरेली
मुख्य वन संरक्षक प्रचार-प्रसार पीपी सिंह को मुख्य वन संरक्षक (UP IFS Transfer) रूहेलखंड जोन बरेली में तबादला किया गया है. उन्हें वर्तमान पद के साथ-साथ मुख्य वन संरक्षक प्रचार-प्रसार लखनऊ व वन संरक्षक बरेली का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. मुख्य वन संरक्षक दक्षिणी क्षेत्र शेष नारायण मिश्र को वन निगम में महाप्रबंधक विपणन बनाया गया है. उन्हें इस पद के साथ-साथ क्षेत्रीय प्रबंधक मुख्यालय एवं क्षेत्रीय प्रबंधक खीरी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है.

विज्ञापन
Advertisement

डॉ. के. इलान्गो की मेरठ में तैनाती
मुख्य वन संरक्षक परियोजना डॉ. के. इलान्गो को मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी क्षेत्र मेरठ (UP IFS Transfer) में तैनात किया गया है. मुख्य वन संरक्षक कोर्ट केस प्रमोद कुमार गुप्ता को वर्तमान पद के साथ-साथ मुख्य वन संरक्षक प्रशासन (अराजपत्रित), मुख्य वन संरक्षक/ वन उपयोग अधिकारी उत्पादन व मुख्य वन संरक्षक नियोजन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है. मनोज कुमार सोनकर को वन संरक्षक देवीपाटन वृत्त गोंडा से मुख्य वन संरक्षक दक्षिणी क्षेत्र प्रयागराज भेजा गया है.

आदर्श कुमार बने वन संरक्षक मेरठ
डीएफओ आगरा आदर्श कुमार को वन संरक्षक मेरठ (UP IFS Transfer) बनाया गया है। डीएफओ सोहेलवा डॉ. सेम्मारन एम को वन संरक्षक देवीपाटन बनाया गया है. उप निदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व डा. रंगाराजू टी. को वन संरक्षक बस्ती बनाया गया है. इस पद के साथ-साथ वन संरक्षक लुप्त प्राय परियोजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. डीएफओ मेरठ राजेश कुमार को डीएफओ आगरा बनाए गए हैं. डीएफओ संभल वंदना को डीएफओ मेरठ बनाया गया है.

विपुल सिंघल को उप वन संरक्षक पीसीसीएफ कार्यालय से उप मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक बनाया गया है. ठीक ऐसे ही गौरव गर्ग को उप वन संरक्षक पीसीसएफ कार्यालय से डीएफओ सोहेलवा बलरामपुर बनाया गया है.

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.