बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन से मिला विराट कोहली को सपोर्ट, पूर्व पीएम बोले-RCB मेरी टीम

नई दिल्ली
आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। देश और दुनिया से तमाम हस्तियां दोनों टीमों को सपोर्ट कर रही हैं। इस बीच विराट कोहली को पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का सपोर्ट मिला है। आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए सुनक इन दिनों भारत आए हुए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक ऋषि सुनक ने आरसीबी को अपनी टीम बताया है। सुनक ने कहाकि मेरी शादी बेंगलुरु के परिवार से हुई है। ऐसे में आरसीबी मेरी टीम है। सुनक के मुताबिक उन्होंने अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति को शादी का प्रस्ताव कन्नड़ में दिया था।

शादी के समय तोहफे में मिली आरसीबी जर्सी
ऋषि सुनक ने यह भी बताया कि जब उनकी शादी हुई थी तो उनके सास-ससुर ने गिफ्ट में आरसीबी की जर्सी दी थी। इसके बाद से ही वह हार साल आरसीबी को करीब से फॉलो कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि काफी पहले वह इस टीम का मैच देखने भी गए थे। इसके अलावा ब्रिटिश प्रधानमंत्री निवास, डाउनिंग स्ट्रीट से भी आरसीबी की समर्थन कर रहे थे। गौरतलब है कि आरसीबी इस सीजन अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में है। आईपीएल का यह 18वां सीजन है। ऐसे में बेंगलुरु की टीम को उम्मीद है कि 18 नंबर जर्सी वाले विराट कोहली की तकदीर इस साल उनके पक्ष में हो सकती है।

कोहली पसंदीदा खिलाड़ी
सुनक ने विराट कोहली को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया। उन्होंने कोहली को एक लीजेंड बताते हुए कहाकि प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें विराट कोहली का साइन किया हुआ बल्ला तोहफे में मिला था। हालांकि सुनक केवल कोहली के ही फैन नहीं हैं। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम में शामिल फिल साल्ट और लियम लिविंगस्टोन के भी फैन हैं। ऋषि सुनक ने इंडियन प्रीमियर लीग की भी तारीफ की और इसे विश्व क्रिकेट में बदलाव लाने वाला बताया। उन्होंने कहाकि आज दुनिया का हर क्रिकेटर आईपीएल खेलना चाहता है।

 

विज्ञापन
Advertisement

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1 अगस्त से सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड बिजली ▶ STORY छत्तीसगढ़ का बड़ा फैसला: केंद्र से ग्रांट रुकी तो 1… छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, गरज-चमक के साथ चलेंगी तूफानी हवाएँ ▶ STORY छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की… छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत, प्रदूषण घटा ▶ STORY छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान में EV क्रांति: 40% डीजल खपत,… बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से गंभीर मरीजों को लाभ ▶ STORY बिलासपुर सुपर स्पेशियलिटी को ब्लड सेंटर लाइसेंस, SDP सुविधा से… गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा ▶ STORY गरियाबंद में श्रद्धा संग संपन्न हुई भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा… मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया ताज ▶ STORY मनीषा बनीं मिस छत्तीसगढ़ की सेकंड रनर-अप, मंदाकिनी ने पहनाया… छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की अपील ▶ STORY छत्तीसगढ़: CM उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना काउंसलिंग रद्द, विभाग ने की… छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र में आएगा विधेयक ▶ STORY छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी तेज, शीतकालीन सत्र… सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ▶ STORY सत्य साई ग्राम का सेवा मॉडल समाज सेवा का प्रेरक… पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ ▶ STORY पहली बार संभाग स्तरीय बालिका फुटबॉल चयन ट्रायल का शुभारंभ भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक; मजबूत की आपूर्ति श्रृंखला ▶ STORY भारत ने Q1 में आयात किए 32 लाख टन उर्वरक;… ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM का जताया आभार ▶ STORY ओडिशा EV अपनाने में देश में अव्वल, मंत्री ने PM-CM…