बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
झारखंड

पटना से पूर्णिया तक बदलेगा मौसम, बिहार के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

पटना

बिहार में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, सोमवार (9 मार्च) से बुधवार (11 मार्च) तक राज्य के 27 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के लिए 'येलो अलर्ट'
मौसम विभाग ने उत्तर, मध्य और दक्षिण-पूर्वी बिहार के 27 जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, अररिया, किशनगंज और सहरसा समेत अन्य जिलों में बारिश और मेघगर्जन की संभावना है। इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

पश्चिमी बिहार में तपिश जारी रहेगी
वहीं बक्सर, भोजपुर, रोहतास और औरंगाबाद जैसे पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। यहाँ तापमान में कोई विशेष कमी आने के संकेत नहीं हैं और गर्मी का सितम जारी रह सकता है। रविवार को कैमूर में अधिकतम तापमान 34.8°C दर्ज किया गया, जबकि पटना और फारबिसगंज में न्यूनतम तापमान भी 23.5°C तक पहुँच गया। तेज धूप और पछुआ हवाओं ने लोगों को बेहाल कर रखा था, लेकिन अब बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

विज्ञापन
Advertisement

किसानों को जारी हुई एडवाइजरी
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सलाह दी है कि बिजली कड़कने के दौरान वे पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में न रहें, क्योंकि यह जानलेवा साबित हो सकता है। मौसम के इस अचानक बदलाव ने किसानों को चिंता में डाल दिया हैं। इस समय गेहूं की फसल तैयार हो रही है और आम के पेड़ों पर मंजर आए हुए हैं। तेज आंधी और बारिश से मंजरों के गिरने और गेहूं की खड़ी फसल को खतरा है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे फिलहाल कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल ▶ STORY गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक… रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों का रहस्य ▶ STORY रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों… धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद ▶ STORY धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम,… छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से होगा आगाज ▶ STORY छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से… अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना वोहरा शामिल ▶ STORY अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना… छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी… अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की सौगात, जनसभा स्थल बदला ▶ STORY अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की… आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में झूमे, सुख-समृद्धि की कामना ▶ STORY आलीराजपुर में दिवासा पर्व की धूम: ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में… एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान: कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक जीता ▶ STORY एएसआई ज्ञानेश्वरी यादव का सम्मान: कॉमनवेल्थ 2026 में रजत पदक… छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, शहीदों को सम्मान ▶ STORY छत्तीसगढ़ के 92 गांवों में पहली बार फहराएगा तिरंगा, शहीदों… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- सेन समाज सनातन परंपराओं और… MSME आउटरीच कार्यक्रम, 87 हितग्राहियों को 87 करोड़ के ऋण स्वीकृत; तरणजीत सिंह होरा रहे विशिष्ट अतिथि ▶ STORY MSME आउटरीच कार्यक्रम, 87 हितग्राहियों को 87 करोड़ के ऋण…