LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

साधु पर महिला का आरोप: बार-बार रेप और जबरन गर्भपात, बंगाल में मचा हड़कंप

कोलकाता
बंगाल में एक साधु के खिलाफ महिला ने रेप की शिकायत दर्ज कराई गई। यह शिकायत स्वामी प्रदिप्तानंदा के खिलाफ कराई गई है। उन्हें कार्तिक महाराज के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक महाराज भारत सेवाश्रम संघ की मुर्शिदाबाद स्थित बेल्डांगा यूनिट से जुड़े हुए हैं। जानकारी के मुताबिक यह मामला करीब 12 साल पुराना है। वहीं, कार्तिक महाराज ने महिला के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। उन्होंने इसे अपना नाम बदनाम करने की साजिश बताया। महाराज इस वर्ष पद्म श्री पुरस्कार हासिल करने वालों में एक थे। गौरतलब है कि कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला गर्माया हुआ है।

साल 2012 का मामला
पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक शिकायत करने वाली महिला का दावा है कि यह मामला साल 2012 का है। तब वह पहली बार महाराज से मिली थी और उन्होंने टीचर की नौकरी ऑफर की थी। महिला के मुताबिक उसने यह नौकरी स्वीकार कर ली थी। महिला के मुताबिक उसे स्कूल के अंदर ही पांचवीं मंजिल पर एक कमरा दिया गया था। आगे आरोप लगाया कि कार्तिक महाराज उसे अक्सर अपने ऑफिस में बुलाया करते थे। महिला के मुताबिक कई मौकों पर उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया। कई बार उसका रेप किया गया। साधु ने उसे हर महीने पैसे भेजने का भी वादा किया।

गर्भपात भी कराया
पीड़िता ने कहा कि 2013 में उसके गर्भवती होने के बाद, आरोपी कुछ स्कूल कर्मचारियों के साथ उसे गर्भपात के लिए बेरहामपुर के एक निजी नर्सिंग केंद्र में ले गया। जब मैंने इस विचार का विरोध किया तो उसने मुझे धमकी दी। दो (स्कूल) स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में, उन्होंने नर्सिंग होम में एक डॉक्टर से बात की और मुझे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। महिला ने कहाकि उसने मुर्शिदाबाद में आश्रम की कई शाखाओं में मेरा बलात्कार किया। वह मुझे नौकरी देने का वादा करता रहा और मैं इंतजार करती रही। आखिरकार, मैं मानसिक रूप से टूट गई।

फिर मिली है धमकी
महिला ने आरोप लगाया है कि इस साल 13 जून को दो व्यक्त उसके पास आए। इन लोगों ने बताया कि वह कार्तिक महाराज से जुड़े हुए हैं। इसके बाद दोनों ने महिला के साथ उत्पीड़न किया और उसे एक घर के पास छोड़ गए। इन लोगों ने उसे चेतावनी दी कि वह महाराज से अपने सभी संबंध खत्म कर ले। महिला ने अपनी शिकायत में चिंता जताई है कि अन्य महिलाओं को भी ऐसे हालात का सामना करना पड़ा होगा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Advertisement

 

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.