बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
शिक्षा

‘सोचेंगे, समझेंगे और काम भी करेंगे’ — इंसानों जैसे स्किल्स वाले AI रोबोट्स की दस्तक

नई दिल्ली

रोबोट्स ने इंसानों का काम आसान कर दिया है। ये इंस्ट्रक्शन पाकर काम करते हैं। मसलन, आप इन्हें सफाई करने को कहेंगे तो ये आपके कहे मुताबिक साफ-सफाई शुरू कर देंगे। लेकिन हर बार रोबोट को ये बताने की जरूरत पड़ती है कि उसे क्या काम करना है। वह खुद-ब-खुद फैसला नहीं कर पाता है कि उसका गला काम क्या है। लेकिन अब एक रोबोटिक्स स्टार्टअप ने ऐसा AI मॉडल विकसित कर लिया है, जो किसी भी रोबोट के साथ इंटीग्रेट होकर उसे इंसानों की तरह सोचने की क्षमता देगा। हालांकि, ये किसी भी लिहाज से खतरनाक नहीं होने वाले, क्योंकि इनकी पावर लिमिट भी सेट की गई है।

'स्किल्ड ब्रेन' AI मॉडल हुआ तैयार
दरअसल, Amazon.com और जापान के सॉफ्टबैंक सपोर्टेड रोबोटिक्स स्टार्टअप स्किल्ड AI ने एक रोबोट मॉडल बनाया है। इसका नाम 'स्किल्ड ब्रेन' रखा गया है, जो रोबोट्स को सोचने, नेविगेट करने और रिएक्ट करने की क्षमता से लैस करेगा। खुद के सोचने की क्षमता हासिल कर ये अपने-आप ही काम करने लगता है। यह AI मॉडल असेंबली लाइन मशीनों से लेकर ह्युमनोइड रोबोट्स तक में इस्तेमाल किया जा सकता है।

एक्स्ट्रा स्मार्ट होंगे रोबोट्स
स्किल्ड ब्रेन मॉडल को डेवलप करने का उद्देश्य रोबोट्स को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाना है। इसे एक उदाहरण के जरिए समझें, जैसे- फैक्ट्रियों या मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में काम करने वाले रोबॉट्स केवल सामान पैक करने का काम करते हैं। लेकिन स्किल्ड ब्रेन AI मॉडल से लैस होकर ये रोबोट्स दूसरे काम भी कर सकते हैं। सीढ़ियों से सामान ढोने जैसे कई का काम कर पाएंगे।

विज्ञापन
Advertisement

रिस्की नहीं होंगे 'स्किल्ड ब्रेन' वाले AI मॉडल
मशीनों के साथ काम करने में थोड़ा रिस्क भी होता है, कई बार वे इंसानों के लिए ही घातक हो जाती हैं। लेकिन स्किल्ड स्टार्टअप ने अपने AI मॉडल में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा है। AI मॉडल की एक पावर लिमिट तय की गई है, यह उससे आगे नहीं जा सकता है। जैसे ये किसी चीज को पुश कर रहा है तो उतना ही धकेल पाएगा जितना कि एक इंसान धकेल पाता है। इससे यह चीजों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा और इंसानों का भरोसेमंद साथी हो सकता है।

इंसानों के तौर-तरीके देखकर हो रहे ट्रेन
स्किल्ड के को-फाउंडर दीपक पाठक और अभिनव गुप्ता ने रॉयटर्स को एक इंटरव्यू मे बताया कि बताया कि रोबोटिक्स में एक बड़ी समस्या है कि यहां डेटा की कमी है। इंटरनेट पर आपको लैंग्वेज या इमेज का तो खूब सारा डेटा मिल जाता है, लेकिन रोबोटिक्स के साथ ऐसा नहीं है। स्किल्ड इसी दिक्कत को सुलझाने के लिए अपने AI मॉडल को वीडियो के जरिए इंसानों के काम करने के तरीके दिखा रहा है। इसी से इन्हें ट्रेन किया जा रहा है, यानी ये भी कहा जा सकता है कि इंसानों से सीख कर ही इंसानों को टक्कर देने के लिए रोबोट्स तैयार हो रहे हैं।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
हरेली तिहार पर विष्णु सरकार का किसानों को नया संबल, बढ़ा मान-सम्मान ▶ STORY हरेली तिहार पर विष्णु सरकार का किसानों को नया संबल,… सरकारी राशन अब ATM से! लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा और पारदर्शिता ▶ STORY सरकारी राशन अब ATM से! लाभार्थियों को मिलेगी सुविधा और… सीएम साय ने 'तिरंगा यात्रा 2026' में शहीदों को किया नमन, नक्सलवाद अंत को बताया सौभाग्य ▶ STORY सीएम साय ने 'तिरंगा यात्रा 2026' में शहीदों को किया… असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी मदद, देगी 5 करोड़ रुपये ▶ STORY असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी मदद,… विष्णु सरकार में किसानों का बढ़ा मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल ▶ STORY विष्णु सरकार में किसानों का बढ़ा मान, खेती-किसानी को मिला… गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर उठे सवाल ▶ STORY गरियाबंद में आदिवासी एकता का शक्ति प्रदर्शन, अधिकार और राजनीतिक… रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों का रहस्य ▶ STORY रायपुर का अति प्राचीन शिव मंदिर: शिवलिंग से लिपटे सांपों… धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद ▶ STORY धमतरी में CG-05 एक्सपो की धूम: लाइट-साउंड तकनीक का महासंगम,… छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से होगा आगाज ▶ STORY छत्तीसगढ़ में पहली बार हॉकी लीग, रायपुर में सितंबर से… अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना वोहरा शामिल ▶ STORY अमरकंटक से 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना… छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 647% अधिक बारिश, अगले 24 घंटे भारी… अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की सौगात, जनसभा स्थल बदला ▶ STORY अमित शाह 16 अगस्त को अलवर आएंगे: 700 करोड़ की…