बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
मध्य प्रदेश

बालाघाट के जंगल में 20 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो कॉल पर प्रेमिका और दोस्त को भेजा था आखिरी संदेश

बालाघाट

 बालाघाट के जागपुर घाट जंगल में शुक्रवार को 20 वर्षीय कॉलेज छात्र का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अरुण ठाकरे, पिता बलदेव ठाकरे, निवासी ग्राम भटलई (थाना बिरसा) के रूप में हुई है। इस मामले में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि जान देने से पहले अरुण ने अपने दोस्त को वॉट्सएप वीडियो कॉल किया था। कॉल के दौरान उसने जिंदगी खत्म करने की बात कही। दोस्त ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में संपर्क टूट गया।

वीडियो कॉल पर दोस्त और प्रेमिका से की थी बात

मृतक के दोस्त कपिल बिसेन के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे अरुण ने पहले उसे वाट्सएप पर वॉयस कॉल और फिर वीडियो कॉल किया। उस समय कपिल अपनी हार्डवेयर दुकान पर था। वीडियो कॉल के दौरान अरुण की प्रेमिका भी जुड़ी हुई थी। अरुण ने बातचीत में कहा कि वह अब अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा है। कपिल ने उसे ऐसा कदम नहीं उठाने के लिए समझाया, लेकिन घटना को रोक नहीं सका।

विज्ञापन
Advertisement

दो-तीन दिन से परेशान था, परिवार से भी बना ली थी दूरी

अरुण के छोटे भाई आयुष ठाकरे ने बताया कि वह बालाघाट के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था और भटेरा चौकी के पास किराये के कमरे में रहता था। परिजनों और दोस्तों के अनुसार, वह पिछले दो-तीन दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। इस दौरान उसने घरवालों के फोन उठाना और लोगों से बातचीत करना भी कम कर दिया था।

दोस्त की बाइक ले जाने के बाद हुआ था हादसा

कपिल बिसेन ने बताया कि 16 नवंबर को अरुण बिना बताए उसकी बाइक बिरसा से बालाघाट ले आया था। रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया। जब कपिल को इसकी जानकारी मिली तो उसने अरुण को बाइक लाने की बात को लेकर कोई नाराजगी नहीं जताई और उसे परेशान न होने के लिए कहा। हालांकि, कपिल के मुताबिक, अरुण इस घटना को लेकर कई दिनों से आत्मग्लानि महसूस कर रहा था।

शव के पास मिले 2500 रुपये और प्रेमिका की तस्वीर

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई अजय गुर्जर के निर्देशन में पुलिस ने शव बरामद किया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को शव के पास से करीब 2500 रुपये नकद और एक युवती की तस्वीर भी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। दोस्त और परिजनों द्वारा बताई गई परिस्थितियों के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
रायपुर में प्रकाशोत्सव पर भव्य कीर्तन दरबार आयोजित, गुरुचरण सिंह होरा सेवा कार्यों के लिए सम्मानित ▶ STORY रायपुर में प्रकाशोत्सव पर भव्य कीर्तन दरबार आयोजित, गुरुचरण सिंह… सोना-चांदी भाव आज, 25 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹123,967, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 25 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ AQI आज 25 नवंबर: रायपुर में AQI 83 ▶ STORY छत्तीसगढ़ AQI आज 25 नवंबर: रायपुर में AQI 83 आज का राशिफल 25 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल ▶ STORY आज का राशिफल 25 नवंबर 2026: मेष से मीन तक… आज का पंचांग 25 नवंबर 2026: कृष्ण प्रतिपदा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल ▶ STORY आज का पंचांग 25 नवंबर 2026: कृष्ण प्रतिपदा, शुभ मुहूर्त… छत्तीसगढ़ मौसम आज, 25 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 25 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया प्रधानमंत्री मोदी का विजन ▶ STORY शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, आम नागरिक सीधे रख सकेंगे अपनी समस्याएं और मांगें ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, आम… धनोरा में भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, समाज की परंपराओं को किया नमन ▶ STORY धनोरा में भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल… मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर ▶ STORY मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत,… संकष्टी चतुर्थी 2026 कब है? 27 नवंबर — तिथि, मुहूर्त और महत्व ▶ STORY संकष्टी चतुर्थी 2026 कब है? 27 नवंबर — तिथि, मुहूर्त… सोना-चांदी भाव आज, 24 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹126,810, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 24 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना…