बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
खेल

MPL 2025 में दमदार प्रदर्शन से बुंदेलखंड बुल्स को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची चंबल घड़ियाल्स

ग्वालियर
 मध्य प्रदेश लीग 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में चंबल घड़ियाल्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए बुंदेलखंड बुल्स को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। चंबल अब सोमवार को फाइनल में पहुंचने के लिए ग्वालियर चीताज से भिड़ेगी। माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम के मैदान पर रविवार को बारिश के कारण एक घंटे देरी से शुरू हुए इस वर्चुअल नॉकआउट मैच में चंबल की ओर से अपूर्व द्विवेदी और अंकुश सिंह ने आक्रामक पारियां खेलकर मैच का रुख पहले ही छह ओवर में तय कर दिया।

बुंदेलखंड को मिली तेज शुरुआत

बुंदेलखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में 70 रन की तेज शुरुआत की, लेकिन बीच के ओवरों में लय बिगड़ गई। अभिषेक पाठक (16 गेंद, 37 रन) और हर्ष गवली (25 गेंद, 37 रन) के बाद दिव्यांशु यादव (43 गेंद, नाबाद 44 रन) ने मोर्चा संभाला, लेकिन टीम 8/163 रन तक ही पहुंच सकी। चंबल के अमन भदौरिया ने चार ओवर में मात्र 13 रन देकर दो विकेट झटके। त्रिपुरेश सिंह को 2, विनीत रावत, आर्यन पांडे, नयनराज व कप्तान शुभम शर्मा को 1-1 विकेट मिला।

चंबल की भी धांसू शुरुआत

विज्ञापन
Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए चंबल ने पहले छह ओवर में ही 96 रन बनाकर बुंदेलखंड को बैकफुट पर धकेल दिया। अपूर्व ने 19 गेंदों में अर्धशतक और कुल 33 गेंदों में 77 रन (6 चौके, 6 छक्के) ठोके। अंकुश ने भी 22 गेंदों में 42 रन (2 चौके, 3 छक्के) की तूफानी पारी खेली। बाद में पंकज शर्मा 14, शुभम शर्मा नाबाद 16, हरप्रीत सिंह 7 और अमन भदौरिया ने नाबाद 8 रन बनाकर चंबल की जीत में योगदान दिया। सौम्य पांडेय ने तीन विकेट लिए, लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके।

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का… सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक ▶ STORY सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा…