बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
व्यापार

Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह?

मुंबई 
देश में रम (Rum) का नाम आते ही सबसे पहले ओल्ड मॉन्क (Old Monk) का नाम याद आता है. दशकों से लोगों के बीच लोकप्रिय इस ब्रांड को बनाने वाली कंपनी मोहन मीकिन (Mohan Meakin) इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही है. कंपनी की कमाई में बड़ी गिरावट आई है. चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में कंपनी का रेवेन्यू 64 फीसदी तक घट गया. इसकी बड़ी वजह महाराष्ट्र में ओल्ड मॉन्क के तीन वेरिएंट की बिक्री पर लगी रोक है। 

फूड सेफ्टी रेगुलेटर ने इन उत्पादों को रम के रूप में बेचने पर सवाल उठाए हैं. मामला बॉम्बे हाई कोर्ट तक पहुंचा, लेकिन कंपनी ने अपनी याचिका वापस ले ली. आइए जानते हैं ओल्ड मॉन्क के इन वेरिएंट में ऐसा क्या था, जिस पर नियामक ने आपत्ति जताई और कंपनी को कितना नुकसान हुआ?

6 महीने में 64% गिर गई कंपनी की कमाई

ओल्ड मॉन्क बनाने वाली कंपनी मोहन मीकिन की कमाई में इस साल बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू घटकर 288 करोड़ रुपये रह गया. पिछले साल इसी अवधि में यह 792 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी की कमाई में 64 फीसदी की गिरावट आई. सितंबर तिमाही में हालात और खराब रहे. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 77 फीसदी गिरकर 108 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 473 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन
Advertisement

महाराष्ट्र में बंद हुआ ओल्ड मॉन्क का प्लांट
इस गिरावट की एक बड़ी वजह महाराष्ट्र के खोपोली स्थित कंपनी के प्लांट पर लगी रोक है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने इस प्लांट का निरीक्षण किया था. इस दौरान रेगुलेटर ने ओल्ड मॉन्क के तीन वेरिएंट बनाने में इस्तेमाल होने वाले तरीके पर सवाल उठाए. दरअसल, कंपनी इन उत्पादों को बनाने के लिए न्यूट्रल स्पिरिट में रम का फ्लेवर मिलाती थी. नियामक का कहना था कि इस तरह तैयार किए गए उत्पादों को सामान्य रम के रूप में नहीं बेचा जा सकता. इन्हें रम फ्लेवर वाली स्पिरिट के तौर पर बेचना और लेबल पर इसकी जानकारी देना जरूरी है. इस कार्रवाई के बाद खोपोली प्लांट मई से बंद पड़ा है। 

'7 साल पुरानी रम' के दावे पर भी आपत्ति
FSSAI ने ओल्ड मॉन्क को रम बताकर बेचने पर ही सवाल नहीं उठाए, बल्कि इसके लेबल पर लिखे कुछ दावों पर भी आपत्ति जताई. इनमें '7 Years Old Blended' और 'Very Old Vatted' जैसे विवरण शामिल थे. कंपनी ने पहले सात साल पुराना होने का दावा हटाने और फ्लेवर मिलाए जाने की जानकारी को लेबल पर ज्यादा स्पष्टता से दिखाने पर सहमति जताई थी. हालांकि, रेगुलेटर का कहना था कि असली मुद्दा प्रोडक्ट के क्लासिफिकेशन का है. यानी केवल लेबल बदलने से समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। 

कंपनी ने बॉम्बे HC से वापस ली याचिका
FSSAI के आदेश के खिलाफ महाराष्ट्र में ओल्ड मॉन्क का निर्माण और बॉटलिंग करने वाली कंपनी मोहन रॉकी स्प्रिंगवॉटर ब्रुअरीज ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया था. कंपनी ने नियामक के फैसले को चुनौती दी थी. हालांकि, 5 नवंबर को कंपनी ने अपनी याचिका वापस ले ली. कंपनी ने अदालत को बताया कि वह संशोधित लेबल सीधे रेगुलेटर के पास मंजूरी के लिए जमा करेगी. इसके बाद हाई कोर्ट ने याचिका को आगे नहीं बढ़ाए जाने के आधार पर निपटा दिया. हालांकि, अदालत ने बिक्री पर लगी रोक नहीं हटाई. यानी संबंधित तीन वेरिएंट की बिक्री पर पाबंदी अभी कायम है। 

कंपनी का ₹50 करोड़ के नुकसान का दावा
अक्टूबर में हुई सुनवाई के दौरान कंपनी के वकीलों ने अदालत को बताया था कि बिक्री पर रोक के कारण कंपनी को करीब 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. कंपनी के मुताबिक, इस कार्रवाई से महाराष्ट्र सरकार को भी एक्साइज यानी आबकारी राजस्व में करीब 350 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. इसके अलावा प्लांट बंद होने के कारण करीब 300 कर्मचारी काम नहीं कर पा रहे हैं। 

ओल्ड मॉन्क की कहानी सिर्फ मौजूदा मुश्किलों तक सीमित नहीं है. करीब सात दशक पुराने इस ब्रांड की बिक्री एक समय काफी गिर गई थी. साल 2002 में इसकी बिक्री 80 लाख केस तक पहुंच गई थी, लेकिन 2013 में घटकर 41 लाख केस रह गई। 

इसके बाद कंपनी ने ब्रांड की लोकप्रियता दोबारा बढ़ाने पर काम किया. लंबे समय तक कंपनी के चेयरमैन रहे ब्रिगेडियर कपिल मोहन का 2018 में निधन हो गया. इसके बाद कंपनी के नेतृत्व में बदलाव हुआ. धीरे-धीरे ओल्ड मॉन्क की बिक्री में सुधार आया और 2025 में इसकी बिक्री बढ़कर 1.4 करोड़ केस हो गई. दो साल पहले इसने बिक्री के मामले में यूनाइटेड स्पिरिट्स के मैकडॉवेल्स नंबर 1 सेलिब्रेशन को भी पीछे छोड़ दिया था। 

अब संशोधित लेबल पर फैसले का इंतजार
मोहन मीकिन लिमिटेड के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती महाराष्ट्र में बंद पड़े प्लांट और बिक्री पर लगी रोक को लेकर है. कंपनी अब संशोधित लेबल के साथ FSSAI से मंजूरी लेने की तैयारी में है. जब तक कंपनी के प्रोडक्ट के क्लासिफिकेशन और लेबल को मंजूरी नहीं मिलती, तब तक ओल्ड मॉन्क के तीनों वेरिएंट की बिक्री पर लगी पाबंदी हटने का रास्ता साफ नहीं होगा. इस पूरे मामले का असर कंपनी की कमाई और ओल्ड मॉन्क की बाजार में वापसी की कोशिशों पर पड़ सकता है। 

 

वास्तु गुरुजी उत्पाद

विज्ञापन

💬 पाठकों की बात — पहली बात आपकी हो सकती है

अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे

Rana Sikander
लेखक / Author

राणा सिकंदर (वास्तु गुरुजी) — दबंग आवाज़ के संस्थापक, वरिष्ठ पत्रकार और रायपुर के वास्तु सलाहकार (VastuGuruji के संस्थापक)। पत्रकारिता में गहन साक्षात्कार, डेटा विश्लेषण और प्रभावशाली रिपोर्टिंग का अनुभव।

वास्तु गुरुजी राणा सिकंदर — प्रोफ़ाइल · रायपुर में वास्तु सलाहकार · Instagram · YouTube

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
संकष्टी चतुर्थी 2026 कब है? 27 नवंबर — तिथि, मुहूर्त और महत्व ▶ STORY संकष्टी चतुर्थी 2026 कब है? 27 नवंबर — तिथि, मुहूर्त… सोना-चांदी भाव आज, 24 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना ₹126,810, चांदी का ताज़ा दाम ▶ STORY सोना-चांदी भाव आज, 24 नवंबर 2026 — 10 ग्राम सोना… छत्तीसगढ़ AQI आज 24 नवंबर: रायपुर में AQI 98 ▶ STORY छत्तीसगढ़ AQI आज 24 नवंबर: रायपुर में AQI 98 आज का राशिफल 24 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल ▶ STORY आज का राशिफल 24 नवंबर 2026: मेष से मीन तक… आज का पंचांग 24 नवंबर 2026: शुक्ल पूर्णिमा, पूर्णिमा ▶ STORY आज का पंचांग 24 नवंबर 2026: शुक्ल पूर्णिमा, पूर्णिमा छत्तीसगढ़ मौसम आज, 24 नवंबर 2026 — किस ज़िले में कितना तापमान, कहाँ बारिश के आसार ▶ STORY छत्तीसगढ़ मौसम आज, 24 नवंबर 2026 — किस ज़िले में… Amazon ने AI स्टार्टअप Decart की Decart Optimization Stack तकनीक खरीदने का समझौता घोषित किया ▶ STORY Amazon ने AI स्टार्टअप Decart की Decart Optimization Stack तकनीक… भारत में 92 प्रतिशत कंपनियों ने एआई एजेंट सुरक्षा घटना की बात स्वीकार की ▶ STORY भारत में 92 प्रतिशत कंपनियों ने एआई एजेंट सुरक्षा घटना… आंध्र प्रदेश की सेमीकंडक्टर नीति में 80% तक पूंजी सहायता ▶ STORY आंध्र प्रदेश की सेमीकंडक्टर नीति में 80% तक पूंजी सहायता एलएंडटी को मिला चेन्नई डेटा सेंटर के लिए बड़ा ऑर्डर, एनवीडिया जीपीयू से मिलेगी एआई को नई रफ्तार ▶ STORY एलएंडटी को मिला चेन्नई डेटा सेंटर के लिए बड़ा ऑर्डर,… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले—छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज की अहम भूमिका, सामाजिक समरसता को बताया प्रदेश की ताकत ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले—छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज… मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पटवारियों की हड़ताल स्थगित, आम जनता को मिलेगी राहत ▶ STORY मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पटवारियों की…