LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
अध्यात्म

वास्तु शास्त्र के अनुसार लव बर्ड्स को घर में रखने से दांपत्य जीवन आती है खुशहाली

लव बर्ड्स यानी प्रेम पक्षी, दो पक्षियों की जोड़ी होती है जो जीवन भर साथ रहते हैं। इन्हें निष्ठा, एकनिष्ठ प्रेम और आपसी सामंजस्य का प्रतीक माना जाता है। इन्हें घर में रखना केवल एक सजावट नहीं बल्कि एक ऊर्जात्मक प्रतीक होता है। जो दांपत्य और रिश्तों की ऊर्जा को जाग्रत करता है।

लव बर्ड्स की जोड़ी नवद्वारों की एकता का प्रतीक भी मानी जाती है। जैसे शरीर के नौ द्वारों (आंख, कान, नाक, मुंह, इत्यादि) में समरसता होनी चाहिए, वैसे ही प्रेम संबंधों में भी हर इन्द्रिय और भावना में संतुलन आवश्यक है। लव बर्ड्स हमें यही संतुलन सिखाते हैं मौन रहकर भी प्रेम को जीवंत बनाए रखना।

ची (Chi) ऊर्जा को संतुलित करना
लव बर्ड्स को बेडरूम या लिविंग एरिया में रखने से घर में बहने वाली प्रेममयी ची ऊर्जा में संतुलन आता है। ये ऊर्जा लोगों के आपसी रिश्तों को गहरा और मधुर बनाती है।

रोमांटिक रिलेशन को आकर्षित करना
यदि कोई व्यक्ति जीवनसाथी की तलाश में है, तो दो लव बर्ड्स की मूर्ति दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से संभावनाएं बढ़ती हैं। यह क्षेत्र फेंगशुई में रिलेशनशिप कॉर्नर कहलाता है।

विज्ञापन
Advertisement

पुराने रिश्तों की मरम्मत
यदि कोई रिश्ता टूटने की कगार पर है, तो लव बर्ड्स की मूर्ति को कांच या क्रिस्टल के ऊपर रखने से प्रेम ऊर्जा पुनः सक्रिय होती है।

सद्भाव और निष्ठा में वृद्धि
वास्तु के अनुसार लव बर्ड्स घर में रखने से पति-पत्नी के बीच निष्ठा और समझ बढ़ती है। यह गृह कलह और वैवाहिक तनाव को कम करने में सहायक होता है।

प्रणय और सौंदर्य का प्रतीक
प्रेम पक्षी सौंदर्य, रचनात्मकता और सकारात्मक भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन्हें शयनकक्ष में रखने से वातावरण रोमांटिक और सौहार्दपूर्ण बनता है।

संतान सुख में सहायक
कुछ पारंपरिक वास्तु सिद्धांतों के अनुसार, लव बर्ड्स की उपस्थिति संतान सुख की संभावनाओं को भी बढ़ावा देती है क्योंकि वे जीवन के पुनर्जन्म चक्र और उर्वरता से भी जुड़े होते हैं।

Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.