LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
देश

AITA नई कार्यकारिणी घोषित, गुरुचरण सिंह होरा बने संयुक्त सचिव

AITA की नई कार्यकारिणी घोषित, चिंतन पारिख अध्यक्ष बने, सुंदर अय्यर महासचिव और छत्तीसगढ़ के गुरुचरण सिंह होरा संयुक्त सचिव नियुक्त हुए।

नई दिल्ली। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर सुरिंदर गोयल ने परिणामों की घोषणा की। इस चुनाव में चिंतन पारिख को अध्यक्ष और सुंदर अय्यर को महासचिव चुना गया है।

इस घोषणा में छत्तीसगढ़ के लिए विशेष गौरव का क्षण तब आया, जब छत्तीसगढ़ स्टेट टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को संयुक्त सचिव (पश्चिम) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। खेल जगत में इसे प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

गुरुचरण सिंह होरा लंबे समय से खेल और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए AITA में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि उनके नेतृत्व से टेनिस गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

AITA की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल धूपर, असित त्रिपाठी, हिरोन्मय चटर्जी, प्रेमकुमार कर्रा, राजन कश्यप, रक्तिम सैकिया, रोहित राजपाल और सुमन कपूर का चयन किया गया है। वहीं संयुक्त सचिव के अन्य पदों पर कैप्टन मुर्ति गुप्ता (उत्तर), डॉ. सुजीत रॉय (पूर्व) और सुनील याजमान (दक्षिण) को जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Advertisement

कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश अरोड़ा निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी समिति में अनील महाजन, अंकुश दत्ता, बी वेंकटेश, चेतन कपूर, महेश्वर राव, पी. वी. राम कुमार, प्रशांत सुतार, पुनीत अग्रवाल, सुदर्शन घोष और विजेंद्र सिंह चौहान को शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी से देश में टेनिस के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर भी नई योजनाएं सामने आ सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में भी इस खबर को लेकर उत्साह का माहौल है। खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने गुरुचरण सिंह होरा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में राज्य के खिलाड़ियों को नई पहचान मिलेगी।



Heshma lahre
लेखक: Heshma lahre

Heshma lahre is a dedicated journalist at Dabang Awaz, known for her comprehensive coverage across all news categories, delivering accurate and timely reports with integrity.