चंडीगढ़
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने गठबंधन का ऐलान किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इस गठबंधन की घोषणा की. अमित शाह ने कहा कि इस गठबंधन का मुख्य उद्देश्य पंजाब को नशे और भ्रष्टाचार से मुक्त करना है. उन्होंने 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त पंजाब बनाने की डेडलाइन भी दी.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस वार्ता करते हुए शिरोमणि अकाली दल का NDA में स्वागत किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस गठबंधन का मकसद पंजाब को नशे से मुक्त करना होगा.
NDA के पुराने साथी की हुई वापसी: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन का ऐलान करते हुए अकाली दल का NDA में स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि आज NDA के सबसे पुराने साथी की NDA में वापसी हुई है. अमित शाह ने यह भी साफ किया है कि इस चुनाव में अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा.
वहीं, चुनाव को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि गठबंधन से पहले भी दोनों पार्टियां का हारना तय था औ अब गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों की हार निश्चित है.
साथ ही, उन्होंने पंजाब को नशामुक्त करने के लिए 31 दिसंबर 2029 की डेडलाइन भी दे दी है. अमित शाह ने कहा, 'पंजाब से नशा और भ्रष्टाचार हटाना हमारा प्रमुख लक्ष्य होगा.' उन्होंने कहा कि यह गठबंधन अपने घोषणापत्र में गठबंधन बड़े ऐलान भी करने वाला है.
अमित शाह ने बताया कि सुखबीर सिंह बादल और नितिन नवीन के बीच गठबंधन को लेकर तीन महीने तक बातचीत चली. उन्होंने पंजाब चुनाव में जीत का भी दावा किया है. उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि पंजाब की जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमें जीत दिलाएगी.'
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी SAD का NDA में स्वागत किया है. नितिन नवीन ने बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन को स्वाभाविक गठबंधन बताया है. उन्होंने कहा कि यग गठबंधन पंजाब के लोगों और हिंदू-सिख एकता के लिए फायदेमंद है.
यह भावनात्मक गठबंधन: सुखबीर बादल
शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने SAD-BJP गठबंधन को भावनात्मक बताया है. उन्होंने कहा कि यह सालों पुराना गठबंधन है. उन्होंने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पीएम मोदी के पुराने संबंध रहे हैं.
SAD-BJP का कैसा रहा रिकॉर्ड
बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने पांच बार गठबंधन में चुनाव लड़ा है. साल 1997, 2002, 2007, 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां मिलकर लड़ी थी. पांच में से तीन बार दोनों ने मिलकर सरकार बनाई है. साल, 1997, 2007 और 2012 के चुनाव में इस गठबंधन को जीत मिली थी.
दोनों दलों के साथ आने के पीछे की बड़ी वजह उनका वोट बैंक और क्षेत्रीय पकड़ है. 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पंजाब में करीब 25 लाख वोट यानी 18.56 फीसदी वोट मिले थे. वहीं, अकाली दल को लगभग 18 लाख वोट यानी 13.42 फीसदी वोट मिले. दोनों के वोट जोड़ने पर यह आंकड़ा करीब 43 लाख और कुल वोट प्रतिशत लगभग 32 फीसदी बैठता है.
क्या कहता है वोटों का गणित?
2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल को करीब 28.61 लाख वोट यानी 18.38 फीसदी वोट मिले थे. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को लगभग 12 लाख वोट यानी 8 फीसदी वोट मिले थे. दोनों का संयुक्त आंकड़ा करीब 40 से 41 लाख वोट तक पहुंचता है.
दूसरी तरफ, 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 42 फीसदी वोट हासिल कर 92 सीटें जीती थीं. कांग्रेस को 22.98 फीसदी वोट मिले थे. वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब में AAP का वोट प्रतिशत घटकर 26.30 फीसदी रह गया, जबकि कांग्रेस को 26.02 फीसदी वोट मिले.
क्या था सीट बंटवारे का पुराना फॉर्मूला?
पंजाब में दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे के पुराने फॉर्मूले के तहत शिरोमणि अकाली दल 94 और बीजेपी 23 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ती थी. हालांकि, इस बार बीजेपी पुराने फॉर्मूले के मुकाबले करीब दोगुनी सीटों की मांग कर रही है. ऐसे में दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे का समीकरण बदल सकता है. इसके अलावा यह भी देखना दिलचस्प होगा कि गठबंधन में शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत को भी शामिल किया जाता है या नहीं.
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Brass Ganesha Swastika Wall Hanging₹1,060
Neelam (Blue Sapphire) Stone for Saturn₹4,500उत्पाद देखें
Stainless Steel Metal Strip 96″ × 1″ × 0.5mm (8 Feet)₹1,050उत्पाद देखें
Geopathic Stress Rods Big₹1,399
Triangular Anti-Clockwise Spring Copper₹1,690
Brass Bull for Share Market₹2,590
Vastu Metal Springs₹990
Shubh Vivah Vastu Gift Set — Rabbit Pair, Kamdhenu & Prosperity Keyring₹4,199
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Black, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Iron Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹790
Vastu Guruji Hair Oil — 60 ml₹450
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें
Power of Infinity₹1,250
Aluminum Metal Strip 48″ × 1″ × 0.5mm (4 Feet)₹700उत्पाद देखें
Veer Hanuman Idol 9 inch — 3.25 kg₹4,499उत्पाद देखें
Brass Eagle (Garuda) Idol — Small, 6 inch₹1,650













































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे