नईदिल्ली
भारत अब सिर्फ दूसरे देशों से हथियार खरीदने वाला देश नहीं रहना चाहता. दुनिया के हथियार बाजार में अपनी मजबूत जगह बनाने की कोशिशों को बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही है. भारत तय समय से एक साल पहले ही 50 हजार करोड़ रुपए के रक्षा निर्यात का लक्ष्य हासिल कर सकता है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस रफ्तार के पीछे सिर्फ छोटे हथियार या सैन्य साजो-सामान नहीं हैं. अब भारत की बड़ी रक्षा प्रणालियों में भी दूसरे देशों की दिलचस्पी बढ़ रही है. इनमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सबसे अहम है. इसकी खरीद को लेकर कई देशों के साथ बातचीत चल रही है. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने खुद संकेत दिया है कि भारत 2029-30 की तय समयसीमा से पहले ही यह बड़ा आंकड़ा छू सकता है।
इंडिया डिफेंस की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने पिछले वित्त वर्ष में रक्षा निर्यात के मामले में रिकॉर्ड बनाया था. उस दौरान देश से 38,424 करोड़ रुपए के सैन्य उपकरण और हथियार दूसरे देशों को बेचे गए. मौजूदा वित्त वर्ष में भी रफ्तार तेज बनी हुई है. नवंबर की शुरुआत तक ही रक्षा निर्यात 23,479 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका था. रक्षा सचिव के मुताबिक भारत जिस तरह आगे बढ़ रहा है उससे लक्ष्य समय से पहले हासिल होने की उम्मीद है. देश अब 80 से ज्यादा देशों को रक्षा उत्पादों की आपूर्ति कर रहा है. इनमें मिसाइलें, तोपें, गोला-बारूद और बुलेटप्रूफ जैकेट जैसे कई तरह के उपकरण शामिल हैं।
रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने एक उद्योग कार्यक्रम में कहा कि भारत 50 हजार करोड़ रुपए के रक्षा निर्यात का लक्ष्य शायद एक साल पहले ही हासिल कर लेगा. सरकार ने इस लक्ष्य के लिए 2029-30 की समयसीमा तय की है. लेकिन मौजूदा आंकड़े बताते हैं कि भारतीय रक्षा उद्योग उम्मीद से तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
सिंह ने कहा कि भारत अब तोपों से लेकर बुलेटप्रूफ जैकेट तक हर तरह के रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है. उनके मुताबिक यह बदलाव भारतीय रक्षा निर्माण क्षेत्र की बढ़ती क्षमता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसकी स्वीकार्यता को दिखाता है. पहले भारत की पहचान बड़े पैमाने पर हथियार खरीदने वाले देश के रूप में थी. अब घरेलू कंपनियां अपने उत्पादों के लिए विदेशी बाजारों में भी जगह बना रही हैं।
भारत के रक्षा निर्यात की अगली बड़ी छलांग ब्रह्मोस मिसाइल के जरिए लग सकती है. रक्षा सचिव ने बताया कि इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को लेकर कई देशों के साथ बातचीत चल रही है. उन्होंने संकेत दिया कि बड़े रक्षा प्लेटफॉर्म के निर्यात में भी आने वाले समय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है।
ब्रह्मोस भारत और रूस के संयुक्त सहयोग से विकसित की गई सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है. इसकी रफ्तार और सटीक निशाना लगाने की क्षमता इसे खास बनाती है. भारतीय सेना के तीनों अंगों में इसके अलग-अलग संस्करण शामिल हैं. फिलीपींस को ब्रह्मोस की आपूर्ति का सौदा भारत के रक्षा निर्यात के लिए पहले ही एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बन चुका है. अब दूसरे देशों की दिलचस्पी से इस बाजार के और बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि किन देशों से बातचीत चल रही है और संभावित सौदों की कीमत कितनी होगी इसकी जानकारी रक्षा सचिव ने सार्वजनिक नहीं की है।
भारतीय रक्षा उद्योग का दायरा लगातार बढ़ रहा है. अब देश 80 से अधिक देशों को सैन्य उपकरण निर्यात कर रहा है. इस सूची में मिसाइल और तोप जैसे बड़े हथियारों के साथ बुलेटप्रूफ जैकेट, गोला-बारूद और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम भी शामिल हैं. यानी भारत का रक्षा निर्यात अब किसी एक उत्पाद या सीमित श्रेणी तक नहीं रह गया है।
इस विस्तार के पीछे घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने की सरकारी नीति भी अहम है. भारतीय कंपनियों को देश में ही रक्षा उपकरण बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इससे उत्पादन क्षमता बढ़ी है और विदेशी बाजारों में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिला है. कीमतों के लिहाज से भी भारतीय उत्पाद कई देशों के लिए आकर्षक विकल्प बन रहे हैं. रक्षा सचिव ने बड़े रक्षा प्लेटफॉर्म के निर्यात में आगे और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है।
रक्षा निर्यात के साथ देश में सैन्य खरीद की प्रक्रिया भी तेज बनी हुई है. रक्षा मंत्रालय चालू वित्त वर्ष में अब तक करीब 80 हजार करोड़ रुपए के अनुबंध कर चुका है. इन सौदों का मकसद सेना की जरूरतों को पूरा करना और सैन्य आधुनिकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Neelam (Blue Sapphire) Stone for Saturn₹4,500उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें
Brass Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹1,045
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Vastu Metal Springs₹990
Prosperity Keyring — Power of Infinity, Red, 2.5 inch₹550उत्पाद देखें
Griha Pravesh Vastu Gift Set — Kamdhenu, Nandi & Kuber Ji₹6,299
Vastu Guruji Hair Oil — 100 ml₹590
Brass Metal Strip 48″ × 1″ × 0.5mm (4 Feet)₹950उत्पाद देखें
Indra Dev Idol 5.5 inch₹1,850
Green Metal Springs Clockwise Set₹490
Brass Ganesha Swastika Wall Hanging₹1,060
Brass Rearing Horse Idol — Antique Copper Finish₹1,050उत्पाद देखें
Pyramid Amplifier₹4,500
Iron Metal Strip 48″ × 1″ × 0.5mm (4 Feet)₹550उत्पाद देखें
Copper Pyramid (Protection Energy Amplifier)₹1,999उत्पाद देखें



















































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे