बाज़ार
लाइव भाव लोड हो रहे हैं…
व्यापार

BYD की सबसे छोटी कार: 4.9 सेकंड में 0-100 की रफ्तार, 380Km की रेंज

 नई दिल्ली

BYD ने अपनी सबसे छोटी कार को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं बीवाईडी एटो 1 (BYD Atto 1) की, जिसे कंपनी ने बैंकॉक मोटर शो के दौरान थाईलैंड में लॉन्च किया है. वैसे तो ये कार ग्लोबल मार्केट में पहले से मौजूद थी. कुछ मार्केट में कंपनी इसे सीगल (Seagull) या डॉल्फिन सर्फ के नाम से बेचती है।  

ये कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, जिसका फोकस शहरों के लिए एक किफायती और सुविधाजनक साधन ऑफर करता है. कंपनी ने इसे चार कलर ऑप्शन- शेल वॉइट, क्वांटम ब्लैक, पॉप ग्रीन और वेलोसिटी ब्लू में लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इस कार की कीमतें और दूसरी खास बातें. 

कितनी है कीमत? 

विज्ञापन
Advertisement

कंपनी ने इस कार को थाईलैंड में लॉन्च किया है. जहां इसकी कीमत 4,29,900 बात (थाईलैंड की करेंसी) से शुरू होती है. भारतीय रुपयों में ये कीमत लगभग 12.32 लाख रुपये हो जाती है. वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 4,59,900 बात (लगभग 13.18 लाख रुपये) है। 

कार चार एक्सटीरियर कलर में उपलब्ध है. इसमें ब्लैक और ग्रे कलर का इंटीरियर मिलता है. ग्लोबल लाइनअप में ये कार बीवाईडी डॉल्फिन से नीचे है और ब्रांड की थाईलैंड में सबसे छोटी कार है. इसकी लंबाई 3925 एमएम, चौड़ाई 1720 एमएम और ऊंचाई 1590 एमएम है. इसका व्हीलबेस 2500 एमएम का है। 

थाईलैंड में कंपनी ने इस कार को दो वेरिएंट- डायनैमिक और प्रीमियम में लॉन्च किया है. कार में एलईडी हेडलैम्प्स, एलईडी डीआरएलएस और टेल लैम्प्स दिए गए हैं. साथ ही कार में स्पोर्टी रियर स्पॉयलर, फ्लोटिंग रूफ डिजाइन, रेन सेंसिंग वाइपर और 15-इंच के एलॉय व्हील्स हैं। 

इंटीरियर की बात करें, तो इसमें 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल क्ल्सटर और 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. ये सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ आता है. कार में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर सीट्स, रियर व्यू कैमरा और कई दूसरे फीचर्स मिलते हैं। 

बीवाईडी एटो 1 को शहरों के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है. इसमें फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 74 एचपी की पावर और 135 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ये कार 4.9 सेकंड में 0 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इसमें तीन ड्राइविंग मोड्स- ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट मिलते हैं। 

कार में 30.08kWh की बैटरी दी गई है, जो 300 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. इसमें 6.6kW की एसी चार्जिंग और 30kW तक की फास्ट डीसी चार्जिंग मिलती है. इसके प्रीमियम वेरिएंट में 38.88kWh की बैटरी दी गई है, जो 380 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। 

Rana Sikander
लेखक / Author

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.

📱 वेब स्टोरीज़

सभी देखें →
कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी ▶ STORY कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, जानें हेल्दी स्मूदी रेसिपी तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, दोषी साबित हुए तो हो सकती है 10 साल तक की सजा ▶ STORY तेज प्रताप यादव पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज,… मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े लाभ ▶ STORY मंगल गोचर 2026: चार राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे बड़े… गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी किस्मत ▶ STORY गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दुर्लभ योग, चार राशियों की चमकेगी… Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 दिन झमाझम बारिश; कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट ▶ STORY Haryana Weather Alert: आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले… Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम आदमी क्लीनिक, डॉक्टर देंगे रोजाना की तरह सेवाएं ▶ STORY Punjab Bandh के बीच राहत: लुधियाना में आज खुलेंगे आम… Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या खरीदारी का यही है सबसे अच्छा मौका? ▶ STORY Gold Price Crash: रिकॉर्ड हाई से ₹37,000 टूटा सोना, क्या… जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं ▶ STORY जोधपुर रेलवे स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफॉर्म, बढ़ेंगी यात्री… बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण ▶ STORY बिहार का बड़ा मिशन: पांच साल में 50 लाख युवाओं… प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त पढ़ें पसंदीदा किताबें ▶ STORY प्रयागराज एयरपोर्ट पर 'फ्लाईब्रेरी' की शुरुआत, अब उड़ान में मुफ्त… Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी ▶ STORY Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का… सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक ▶ STORY सावन 2026 में कांवड़ यात्रा शुरू, 11 अगस्त को होगा…