LIVE बुधवार, 13 मई 2026
Advertisement Vastu Guruji
पंजाब

चंडीगढ़ में कचरे से बनेगी कमाई, CBG प्लांट रोज उगलेगा 7 लाख की बायोगैस

चंडीगढ़.

डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में स्थापित होने वाले सेग्रीगेटिड ऑर्गेनिक म्यूनिसिपल साॅलिड वेस्ट (एसओएमएसडब्ल्यू) पर आधारित कंप्रैस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट में प्रतिदिन 200 टन गीला कचरा प्रोसेस होगा। 200 टन कचरे के प्रोसेस होने के बाद आईओसीएल आठ टन सीबीजी उत्पन्न करेगी। यानी रोजाना आठ हजार किलोग्राम कंप्रैस्ड बायोगैस तैयार होगी।

सीबीजी का रेट सीएनजी के बराबर ही रहेगा। मंगलवार को चंडीगढ़ में सीएनजी 91 रुपये प्रति किलोग्राम रही। इस हिसाब से प्रतिदिन करीब 7.28 लाख रुपये की सीबीजी प्लांट से आईओसीएल बेच सकेगी। प्रति माह करीब सवा दो करोड़ रुपये की सीबीजी बनेगी। आईओसीएल ने पूरे प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसका आपरेशन माॅडल इस डीपीआर में शामिल है। इस डीपीआर पर केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ भी चर्चा होनी है। इसमें नगर निगम के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। केंद्र सरकार ने इस मामले में कुछ सवाल किए थे जिसके बाद प्रोजेक्ट की समीक्षा होगी।

आईओसीएल सीबीजी बेच खर्च करेगी पूरा
कचरा प्रोसेस करने के बाद सीबीजी उत्पन्न होगी। इसे बेचकर आईओसीएल अपना खर्च पूरा करेगी। आईओसीएल डंपिंग ग्राउंड में ही रोड साइड सीबीजी के लिए रिटेल आउटलेट स्थापित करेगी। जो वाहन भरवा सकेंगे। नगर निगम के वाहन भी सीबीजी पर ही चलेंगे। खासकर कचरा एकत्र करने वाले वाहन सीबीजी पर आधारित होंगे। आइओसीएल यह प्लांट अपने खर्च पर लगा रही है। इस पर अनुमानित 125 करोड़ रुपये खर्च आएगा। निगम को अपना पैसा खर्च नहीं करना होगा। सीबीजी बेचकर आइओसीएल अपना खर्च पूरा करेगी।

विज्ञापन
Advertisement

33 प्रतिशत एरिया ग्रीन कवर
डंपिंग साइट पर कुल 45 एकड़ जमीन है। अभी तक इसपर केवल कचरे के पहाड़ थे। लेकिन प्रस्तावित नई डंपिंग साइट एकदम अलग होगी। यह चारों तरफ हरियाली से घिरी होगी। 45 में से 14 एकड़ ग्रीन एरिया होगा। यह ग्रीन एरिया डड्डूमाजरा आबादी एरिया की तरफ होगा। प्लांट पटियाला की राव से सटकर लगेगा।

डंपिंग साइट एरिया

  •     कुल एरिया: 45 एकड़
  •     कुल ग्रीन एरिया: 14 एकड़
  •     कचरा डालने के लिए अभी इस्तेमाल: 08 एकड़
  •     कचरा डालने के लिए प्रस्तावित: 08 एकड़
  •     गीला कचरा सीबीजी प्लांट: 10 एकड़
  •     भविष्य में प्लांट विस्तार: 05 एकड़

प्रोजेक्ट टाइमलाइन

  •     एक्टिविटी लक्ष्य पूरा करने की तिथि
  •     एमओयू साइन 20 नवंबर 2025
  •     जमीन चिन्हांकन 19 जनवरी 2026
  •     कन्सेसनेयर एग्रीमेंट साइन 30 जून 2026
  •     प्री प्रोजेक्ट एक्टविटी एंड डिटेल्ड इंजीनियरिंग और मंजूरी 31 जनवरी 2027
  •     निर्माण कार्य शुरू 01 अप्रैल 2027
  •     प्लांट चालू करने की पूर्व प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2028
  •     प्लांट चालू होगा 31 दिसंबर 2028
Rana Sikander
लेखक: Rana Sikander

Versatile journalist with experience in conducting in-depth interviews, analyzing complex data, and producing compelling narratives.