तलवंडी साबो/बठिंडा.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता अमरिंदर सिंह ने सोमवार को सोनिया गांधी की किताब के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान वो INDIA ब्लॉक नेताओं के साथ पहली पंक्ति में बैठे हुए नजर आए थे। इन घटनाक्रम के बाद उनकी कांग्रेस में लौटने की बातें चल रही हैं।
हालांकि, कांग्रेस के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया है कि अमरिंदर सिंह कांग्रेस में नहीं लौटेंगे। चरणजीत सिंह चन्ना का कहना है कि अमरिंदर सिंह के लिए अब ऐसा कर पाना मुश्किल है। उनका कहना है कि कैप्टन पर जो दबाव है वो उनकी वजह से कांग्रेस में वापस नहीं आएंगे।
चरणजीत सिंह चन्नी का दावा
चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा कि कैप्टन पर ईडी के मामलों का दबाव है। इसलिए उनकी कांग्रेस में वापसी संभव नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के पुस्तक विमोचन समारोह में कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी और उनकी पार्टी में वापसी की चर्चाओं पर चन्नी ने कहा कि पुरानी सांझ के कारण लगाव होना स्वाभाविक है। कैप्टन के गांधी परिवार के साथ अच्छे संबंध रहे हैं, इसी वजह से वो इस समारोह में पहुंचे थे। बता दें कि अमरिंदर सिंह ने पांच साल पहले कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से हटाया गया था। उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया गया था।
राहुल गांधी ने बताया था कैसा था कैप्टन से संबंध
अपनी मां की किताब के विमोचन के अवसर पर राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के परिवार के साथ संबंधों का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि आप विश्वास नहीं करेंगे जब मैं कहूंगा कि हमने उन्हें राजीव गांधी और सोनिया गांधी को लड़ते हुए सिर्फ एक बार देखा था। उन्होंने बताया कि उनके पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी के साथ बहस के समय वे अमरिंदर सिंह से फोन पर बात कर रहे थे। यह एक संयोग की बात है कि मेरे पिता अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे जब यह हुआ।
वास्तु गुरुजी उत्पाद
विज्ञापन
Aluminum Metal Strip 48″ × 1″ × 0.5mm (4 Feet)₹700उत्पाद देखें
Panna (Emerald) Stone for Mercury — 14 g₹3,100उत्पाद देखें
Stainless Steel Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹945
Vastu Metal Springs₹990
Krishna Idol₹990
Brass Owl Idol — Maa Lakshmi Vahan₹1,150
Geopathic Stress Rods Small₹1,490
Triangular Anti-Clockwise Spring Copper₹1,690
Vastu Guruji Hair Oil — 190 ml₹990उत्पाद देखें
Vastu Guruji Hair Oil — 50 ml₹299
Brass Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹1,045
Nataraja Shiva Idol (Premium Vastu Murti)₹3,950उत्पाद देखें
Brass Lion for Power₹2,450
Elephant Statue — Red & White Options (Individual)₹2,596उत्पाद देखें
Power of Productivity Black₹2,700
Aluminium Rod 12 inch (12 mm Diameter)₹850





















































अपनी राय लिखने के लिए Google से साइन इन करें · सिर्फ़ नाम और फ़ोटो दिखेंगे